फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुत्र बना कपूत - नशेड़ी ने 90 साल के पिता की बेरहमी से पीट पीट कर ली जान

पुत्र बना कपूत - नशेड़ी ने 90 साल के पिता की बेरहमी से पीट पीट कर ली जान

Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुत्र बना कपूत - नशेड़ी ने 90 साल के पिता की बेरहमी से पीट पीट  कर ली जान
नशेड़ी ने 90 वर्षीय पिता को पीटा, दम घोटकर कर मार डाला
विज्ञापन

नशे के लिए मकान बेचना चाहता था आरोपी, आरोपी की बेटी की शिकायत पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। निहाल सिंह वाला सब डिवीजन के तहत गांव घोलिया खुर्द में सोमवार रात एक नशेड़ी बेटे ने अपने 90 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी ने मुंह और नाक बंद कर दम घोंट दिया।
जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि आरोपी सेवक सिंह गांव घोलिया खुर्द खिलाफ अपने बाप किरपाल सिंह की हत्या करने पर आरोपी की बेटी बलजीत कौर (19) की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी वारदात बाद फरार हो गया और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया कि पीड़ित बलजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह चार बहने हैं और उनका कोई भाई नहीं है। उसका तकरीबन एक साल पहले राजस्थान में विवाह हुआ है। उसका चाचा चमकौर सिंह मलयेशिया में रहता है और उसकी मां महिंदर कौर कुछ दिन पहले मलेशिया चली गई है। पीड़ित ने बताया कि उसका पिता सेवक सिंह नशेड़ी है। दादा किरपाल सिंह अक्सर बीमार रहते थे। इस पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और कहा कि उनकी उम्र अधिक है, इसलिए घर ले जाकर उनकी सेवा करें। वह अपने दादा की सेवा के लिए करीबन 10 महीने से मायके गांव घोलिया खुर्द आई थी। बलजीत कौर के मुताबिक उसका नशेड़ी पिता सेवक सिंह अपने पिता किरपाल सिंह जो पीड़ित का दादा है, से नशे के लिए पैसों की मांग करता था। पैसे देने से इंकार करने पर उसका पिता दादा पिटाई करता था। आरोपी अपने पिता किरपाल सिंह को नशे के लिए पैसों के लिए मकान बेचने के लिए मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार को देर रात आरोपी सेवक सिंह ने पिता की ओर से नशे के लिए पैसे न देने और घर बेचने से इंकार करने पर गुस्से में आ गया। पहले आरोपी बुजुर्ग पिता की छाती पर बैठ गया और मुंह मुक्के बरसाए। इसके बाद मुंह और नाक पर हाथ रखकर सांस रोक दिया और जान ले ली। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed