फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   0ुनार की दुकान से चोरों ने उड़ाया करीब डेढ़ लाख का माल।

0ुनार की दुकान से चोरों ने उड़ाया करीब डेढ़ लाख का माल।

Tue, 07 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
0ुनार की दुकान से चोरों ने उड़ाया करीब डेढ़ लाख का माल।
सुनार की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध चेहरे कैद
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। हेमराज मोर्चा में सुनार की दुकान में घुसकर चोरों ने 30 ग्राम सोना व 45 हजार रुपये सहित 1.35 लाख का माल उड़ा लिया है। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
शिव ज्वेलर के मालिक वरिंदर कुमार निवासी बरनाला ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। ग्राहकों को उनका काम करके देना था। इस पर वह सुबह साढ़े पांच बजे दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर टूटा पड़ा था। चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख का माल साफ कर चुके थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। फुटेज में तीन लोग नजर आए, जो कि फोर्ड फिस्टा कार पर सवार होकर पहुंचे थे। पुलिस ने कार के नंबर से मालिक का नाम ट्रेस कर लिया है। कार का रजिस्ट्रेशन मार्च 2017 के दौरान मुक्तसर से हुआ था। सभी फुटेज को पुलिस ने सभी नाकों व कंट्रोल रूम पर भेज दिए, ताकि चोरों का जल्द पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed