फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राजनीतिक खतरनाक अपराधी गठजोड वीडियो वायरल करने वाले का आत्म समर्पण

राजनीतिक खतरनाक अपराधी गठजोड वीडियो वायरल करने वाले का आत्म समर्पण

Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक खतरनाक अपराधी गठजोड वीडियो वायरल करने वाले का आत्म समर्पण
सभी केंद्र
विज्ञापन


गैंगस्टर नवतेज भोला ने किया आत्मसमर्पण
वीडियो वायरल कर किया था नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले कांग्रेस नेता का खुलासा
पुलिस की उच्च स्तरीय टीम ने सच्चाई बाहर लाने के लिए शुरू की पड़ताल
सत्ताधारी पार्टी से मामला जुड़ा होने कारण कार्रवाई पर पुलिस ने साधी चुप्पी
दविंदर पाल सिंह
मोगा। गैंगस्टरों के जरिये राजनीतिक नेताओं के वीडियो वायरल होने के संबंध में कथित गैंगस्टर नवतेज भोला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह मुद्दा सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक नेताओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस इस कार्रवाई को गुप्त रख रही है।
पुलिस के मुताबिक इस वर्ष 12-13 मार्च की रात को निहाल सिंह वाला, नगर काउंसिल प्रधान इंद्रजीत सिंह जोली की गाड़ी को आग से जलाने और उसके पास से फिरौती मांगने के मामले में नवतेज भोला नामजद है। बता दें कि उसके खिलाफ 7 अन्य केस दर्ज थे, जिनमें वह बरी हो चुका है। एसपी (आई) वजीर सिंह खैरा ने कहा कि नवतेज भोला की इस केस में अदालत ने अग्रिम जमानत मंजूर की है, लेकिन उन्होंने भोला के आत्मसमर्पण के बारे में पुष्टि नहीं की। थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि नवतेज भोला की अग्रिम जमानत मंजूर होने बाद उनके पास अभी तक पेश नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि नवतेज भोला यहां एक सीनियर अधिकारी आगे पेश हुआ और उसे पूछताछ के बाद थाना सदर में भेज दिया गया। थाना सदर प्रमुख करमजीत सिंह ग्रेवाल ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि उनके थाने में भोला के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


राजनीतिक संरक्षण देने का खुलासा किया था
नवतेज भोला ने कुछ दिन पहले वीडियो वायरल करके कांग्रेस नेता (पूर्व अकाली विधायक) महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला और उसके बेटे धर्मपाल सिंह के खिलाफ अपराधियों से संबंध और उनको राजनीतिक संरक्षण देने का खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद महेशइंद्र निहाल सिंह वाला एवं बाघापुराना से विधायक दर्शन सिंह बराड़ के बीच चल रही अंदरूनी राजनीतिक जंग खुलकर बाहर आ गई थी। क्योंकि भोला ने महेशइंद्र पर हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। यह वीडियो वायरल होने बाद पुलिस प्रशासन ने अकाली नेता जगदीप सिंह, विधायक दर्शन सिंह बराड़ और उसके बेटे कंवलजीत सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं कांग्रेस नेता महेशइंद्र सिंह, उसके बेटे धर्मपाल सिंह और अन्य ने जवाबी वीडियो जारी कर मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा से मिलकर निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को डर, गलत तौर पर फंसा सकती है पुलिस
मामला मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचने बाद पुलिस प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेने लगा और नवतेज भोला का आत्मसमर्पण कराने के लिए कई दिन से जमीन तैयार करने में जुटा था। सूत्रों अनुसार नवतेज भोला के पिता हरजीवन सिंह जो राजस्व विभाग में पटवारी हैं, ने पुलिस को कहा कि भोला अब जुर्म की दुनिया छोड़ कर पुलिस के पास आत्मसमर्पण करना चाहता था, लेकिन उसे डर था कि उसे जेल में डालने के लिए पुलिस उसके खिलाफ नशीला पाउडर और अवैध असले का केस डाल सकती है। फिलहाल पुलिस नवतेज भोला का आत्मसमर्पण कराने में सफल हो गई और अब उच्च स्तरीय टीम वीडियो के बारे में पूछताछ करने में जुट गई है।

फाइल फोटो कैप्शन - निहाल सिंह वाला नगर कौंसिल प्रधान इंद्रजीत जोली की गाड़ी फूंकने की जांच करते पुलिस आधिकारियों की फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed