{"_id":"5b4239564f1c1b92468b54c4","slug":"153106670918-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी के कत्ल सबंधी रोष प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कारोबारी के कत्ल सबंधी रोष प्रदर्शन
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशु की हत्या के विरोध में निकाला रोष मार्च
आज शाम को कैंडल मार्च निकालेंगे शहर के लोग
एसपी ने की मार्च को रोकने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। शराब ठेकेदार हिमांशु दानिया की हत्या के विरोध में शहर के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को मृतक हिमांशु के रिश्तेदारों व दोस्तों ने हिमांशु की फोटो की तख्तियां गले में लटका इंसाफ के लिए रामबार के प्रार्थना हाल से लेकर थाना सिटी तक शांतिपूर्वक रोष मार्च निकाला। सूचना मिलने पर एसपी एच शरणजीत सिंह थाना सिटी के सामने रोष मार्च में पहुंच गए, जिन्होंने रोष मार्च को रोकने की कोशिश की, लेकिन इंसाफ की मांग को लेकर आंखों में गुस्सा भरे हिमांशू के दोस्तों रिश्तेदारों ने कोई बात नहीं मानी और शहर निवासियों द्वारा अपने हाथों में मृतक दोस्त की फोटो, गत्ते के बोर्ड पर पेज पर लिखे इंसाफ की विनती के साथ शांतिमय रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में देखते ही देखते वहां पर उपस्थित खत्री सभा बरनाला के जिलाध्यक्ष सूबेदार कुलवंत खत्री, प्रधान नरेंद्र चोपड़ा, वरुण बत्ता, व्यापार मंडल के प्रधान नायब सिंह काला, सूर्यवंशी खत्री सभा के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह भंडारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मक्खन शर्मा,रामबाग कमेटी के प्रधान भारत मोदी सहित अन्य शहर निवासियों द्वारा समर्थन दिया गया। मृतक के दोस्तों, परिचितों, रिश्तेदारों व शहर निवासियों द्वारा इंसाफ की मांग को लेकर सोमवार को शहर के विभिन्न बाजारों में देर शाम को कैंडल मार्च निकालने का फैसला लिया गया हैं।