{"_id":"5b37af3c4f1c1b36208b5e52","slug":"15303759961-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से कर्ज दिलाने का झांसा देने वाली एक महिला काबू। साथी फरार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकों से कर्ज दिलाने का झांसा देने वाली एक महिला काबू। साथी फरार।
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगी की आरोपी महिला काबू
बरनाला। कारोबार के लिए बैंकों से कर्ज दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाली एक महिला को धनौला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका साथी भागने में सफल रहा। थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर नैब सिंह ने बताया कि गांव भैणी जस्सा निवासी मनजीत सिंह ने गांव की ही रहने वाली संदीप कौर पुत्री काला सिंह व उसके साथी के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि वह अपने साथी गुरमीत सिंह निवासी अतर सिंह वाला के साथ मिलकर बैंक से कर्ज लेना चाहता था। इस दौरान आरोपी महिला ने कर्ज दिलाने का झांसा देकर उससे चार हजार रुपये ठग लिए और अब लौटाने से मना रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जब उनकी टीम ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो गांव के ही कई लोगों से ठगी होने के खुलासे होने लगे। महिला व उसका साथी गांव के 20 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसके अलावा आसपास के कई गांवों के 60 से 80 लोग इनके बहकावे में आकर हजारों रुपये लुटा चुके हैं। काबू की गई महिला को अदालत के समक्ष पेश किया गया।