फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वीरवार से गायब 6 वर्षीय बच्चे का शव मिला

वीरवार से गायब 6 वर्षीय बच्चे का शव मिला

Fri, 29 Jun 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
वीरवार  से गायब 6 वर्षीय बच्चे का शव मिला
गायब बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

नंबरदार की हवेली में भांग के पौधों से ढककर हुआ था शव
पुलिस ने मामले में दो लोगों को किया राउंडअप
अमर उजाला ब्यूरो
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना पुलिस माहिलपुर तहत गांव झंजोवाल में घर से खेलने निकले एक 6 वर्षीय बच्चा का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि बच्चे की हत्या की गई है। मामले में थाना पुलिस ने घर में काम करने वाले मजदूर तथा उसके ही एक संदिग्ध साथी को काबू कर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गांव झंजोवाल के नंबरदार कुलवंत सिंह का करीब 6 वर्षीय बेटा हरमन वीरवार को गांव के ही पीर लक्खदाता के धार्मिक स्थान पर आयोजित मेले में परिवार के साथ गया था। वहां उसने अपने जैसे एक बच्चे के साथ कुश्ती की और वहां प्रबंधक कमेटी ने उसे 30 रुपये दिए। ये पैसे वह अपने घर दिखाने आया, फिर अपनी सबसे बड़ी बहन सिमरन के साथ वहां पर ही वापस लंगर खाने के लिए चला गया। इस बीच बच्चे ने खाना बीच में छोड़कर पास ही दुकान से बीस रुपये का का खाने के लिए सामान खरीदा और उसके बाद से ही वह गायब था। परिजनों को चिंता तब हुई जब हरमन करीब आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो साढ़े आठ बजे उन्होंने गांव के गुरुद्वारे से उसके गुम होने की अनाउंसमेंट कराई। इसके बाद पूरा गांव के लोग उसे ढूंढते रहे और करीब 9 बजे थाना पुलिस माहिलपुर को सूचित किया गया, जिसने आकर माहिलपुर तक आते और हिमाचल प्रदेश को जाते सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला लकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हरमन के रिश्तेदार और गांव वाले लोग उसे पूरी रात ढूंढते रहे लेकिन बच्चा नहीं मिला।

शाम करीब पांच बजे मिला शव
शुक्रवार को दोपहर डीएसपी गढ़शंकर राजकुमार और थाना प्रभारी माहिलपुर बलजीत सिंह हुंदल भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों स गहन पूछताछ की। कई पुलिस कर्मियों की गांव में छानबीन की ड्यूटी लगाई। शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे कुलवंत सिंह नंबरदार की अपनी ही हवेली में तुड़ी के एक कूप के पास भांग के पौधों से ढका हरमन का शव मिला। पुलिस को पहले ही शक दो लोगों पर था, जिनसे मृतक के परिजन भी कहते थे कि पूछताछ की जाए तो हरमन को ढूंढा जा सकता है। एएसआई कुलदीप सिंह ने हरमन के शव को निकालवा कर अस्पताल भेजा है। जिस युवक को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा है, उसका पिता वीरवार को शाम से ही हरमन को परिजनों के साथ ढूंढ रहा है। लोगों का कहना था कि हरमन इतना चंचल था और वह आसानी से किसी के हाथ नहीं आने वाला था। अगर उसको कोई उठा कर भी ले कर गया होगा वह उनकी पहचान का ही होगा। उसने दुकान से सामान खरीदा होगा उस समय पर ही आरोपी उसे अपने साथ ही उसे हवेली में ले गए होंगे और जानकार होने के चलते वह आसानी के साथ ही वह उनके साथ चला गया होगा। हरमन अपने तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। वह माहिलपुर के एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed