फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक संदोआ पर हमला करने वालों को पुलिस रिमांड पर भेजा

विधायक संदोआ पर हमला करने वालों को पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 22 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
विधायक संदोआ पर हमला करने वालों को पुलिस रिमांड पर भेजा
सभी केंद्र
विज्ञापन


आप विधायक संदोहा पर हमला करने के आरोपी रिमांड पर भेजे
आम आदमी पार्टी के विधायक पर माइनिंग माफिया पर किया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर माइनिंग माफिया द्वारा किए हमले के मामले में दूसरे दिन भी जिले में सियासत गरमाई रही। वहीं पुलिस ने मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया। अदालत ने इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं पर नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा समेत आम आदमी पार्टी की स्थानीय लीडरशिप ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करते हुए पुतला फूंका। मामले में पुलिस विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर हमला करने वाले जसविंदर सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह तथा अमरजीत सिंह वासी बेइहारा को भारी सुरक्षा प्रबंधों में श्री अनंदपुर साहिब में सिविल जज गुरप्रीत कौर की अदालत में पेश किआ किया। अदालत ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसके अलावा माइनिंग विभाग के जीएम टीएस सेखों और प्रशासन ने माइनिंग एरिया का दौरा भी किया। जानकारी के अनुसार माइनिंग विभाग ने रिपोर्ट एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब को सौंप दी है। एसडीएम आनंदपुर साहिब राकेश गर्ग ने इस एरिया को लीगल बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने माल विभाग से इसकी रिपोर्ट ली है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में इस खड्ड में हुई माइनिंग को पुरानी बताया है। जबकि आईजी एस के सिंह ने हमले में शामिल तीन आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर हुए हमले वाले स्थान का दौरा भी किया।

खैरा के साथ वर्करों ने किया प्रदर्शन
विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमले के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने प्रर्दशन किया गया। इस दौरान पार्टी वालंटियरों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। इस मौके पर नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा के अलावा पार्टी के को-कन्वीनर बलबीर सिंह, जैतों से विधायक जगदेव सिंह, विधायक कुलवंत सिंह महल कलां, विधायक बुधराम भी पहुंचे। इस मोके पर सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि पंजाब में आज से 10-15 साल पहले माफिया शब्द का नामोशनिशान नहीं था। माफिया गिरोह पिछली बादल सरकार की देन है। खैरा ने कहा कि बादलों ने पंजाब को लूटा है तथा रेत माफिया, लैंड माफिया, केबल माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, सैंड माफिया पिछली सरकार ने पैदा किए। काम वैसे ही चल रहे हैं जैसे पिछली सरकार में चल रहे थे। खैरा ने कहा कि कपूरथला तथा नवांशहर में कैप्टन द्वारा अवैध खनन को हेलीकाप्टर में बैठकर देखने और ट्वीट करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। क्योंकि उन्होंने पता चल गया था कि यह खड्डें कांग्रेसी नेताओं के हिस्से वाली है।
विज्ञापन


मंत्री चनरजीत सिंह चन्नी ने हमले की निंदा की
विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग माफिया द्वारा किये हमले की निंदा करते हुए कैबिनेट मंत्री चनरजीत सिंह चन्नी ने कहा कि विधायक सभी का सांझा नुमाइंदा होता है। विधायक सरकार का अहम अंग होता है। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आईटीआई रोपड़ में दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लिया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। विधायक अमरजीत सिंह संदोहा सम्मानीय हैं। किया गया हमला शर्मनाक है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विधायक किसी भी पार्टी का हो वह लोगों का नुमाइंदा है। उसका मान होना चाहिए। इस घटना में कोई राजनिती नहीं है। जिन लोगों ने कानून की उल्लंघ्ना की है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सुखपाल सिंह खैरा द्वारा की गई बयानबाजी पर चन्नी ने कहा कि हर बात में राजनीति नहीं करनी चाहिए। खैरा को और राजनीति बातें करने की बजाय अपनी पार्टी के विधायक के साथ खड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed