फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पति द्वारा लगाई आग से झुलसी महिला की मृत्यु

पति द्वारा लगाई आग से झुलसी महिला की मृत्यु

Sat, 09 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पति द्वारा लगाई आग से झुलसी महिला की मृत्यु
झुलसी पत्नी की मौत, पति पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिले के गांव डरोली भाई निवासी जसप्रीत कौर पर उसके पति ने उस पर तेल छिड़क कर आग लगा दी थीं। उसका पति भी आग की चपेट में आकर झुलस गया था। सिविल अस्पताल मोगा से जसप्रीत कौर मेडीकल कालेज फरीदकोट दाखिल करवाया गया था, वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके पति ताजदीप सिंह निवासी गांव ठठा साहिब (फिरोजपुर) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि जसप्रीत कौर की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थीं। इनके एक र्दो साल की बेटी है। पति-पत्नी के मध्य घरेलू विवाद चलता आ रहा था। इस पर जसप्रीत कौर अपने मायके घर आ गई थीं। गत दिवस जब वह अपनी बहन जसवीर कौर के पास मोगा मिलने के लिए आई थीं तो उसका पति उसे लेने के लिए मोगा अपनी साली के घर आया। जसप्रीत कौर ने जाने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आए ताजदीप सिंह ने पत्नी जसप्रीत कौर पर डीजल छिड़क कर आग लगा दी। इससे दोनों झुलस गए थे। ताजदीप सिंह सिविल अस्पताल मोगा में उपचाराधीन है। शुक्रवार की देर शाम जसप्रीत कौर की फरीदकोट में मृत्यु हो गई। सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि आज शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि ताजदीप सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। उसकी निगरानी के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed