{"_id":"5b1178604f1c1b8a6e8b5c80","slug":"152787158919-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व व्यापारी आमने सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस व व्यापारी आमने सामने
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
झूठे मामले रद्द करवाने के लिए बरनाला बंद
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। शहर में बढ़ रही चोरियों को रोकने के लिए धरना दे रहे व्यापारियों पर पुलिस द्वारा दर्ज किए झूठे मामले रद्द करवाने को लेकर व्यापारियों ने शहर की सभी दुकानें बंद रखीं। डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चेंबर के चेयरमैन विजय गर्ग, प्रधान राजकुमार गोयल, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बंसल राणा ने कहा कि पिछले काफी समय से बरनाला शहर व आसपास के क्षेत्रों में चोरियां व लूटपाट हो रही है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी बरनाला को कई बार ज्ञापन भी दिया लेकिन घटनाओं में कोई कमी नहीं आई। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में कुछ व्यापारी संगठन 28 मई को पुलिस प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्वक रोष धरना दे रहे थे तो पुलिस ने व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिए। इसके रोष में पूरा शहर बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगर चोरियां जल्दी ट्रेस न हुई और व्यापारियों पर दर्ज किए झूठे मामले रद्द न किए तो संघर्ष और भी तेज किया जाएगा।
थाना सिटी 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह चीमा ने कहा कि 28 मई को भाजपा नेता नीरज जिंदल, राकेश कुमार, व्यापारी नेता भगवान दास बंसल लाइट साउंड वाला, तुषार, भाना साऊंड वाला के नेतृत्व में करीब 150 लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी जिस संबंधी उन पर केस दर्ज है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरों को काबू कर लेगी। थाना सिटी-1 के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा की वर्दी फाड़ने वाले नीरज कुमार जिंदल का असलाह लाइसेंस खारिज कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी, कानून हाथ में लेने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।