{"_id":"5b0adc244f1c1bf86e8b4dde","slug":"152743837811-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान पति ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान पति ने की आत्महत्या
Updated Sun, 27 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के संबंधों से परेशान पति ने की आत्महत्या
प्रेमी समेत दो लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। उपमंडल के गांव बाघेवाला में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के संबंधों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर उसके प्रेमी समेत दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक बंसी लाल के चाचा गगनदीप सिंह वासी बाघेवाला ने अपने बयान में कहा कि भतीजे बंसी लाल की पत्नी के साथ गांव के ही गोरा सिंह नामक व्यक्ति के साथ संबंध थे। इस बारे में उसने अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पंचायत भी हुई जिसमें गोरा सिंह ने माफी भी मांग ली लेकिन बंसी लाल को उक्त गोरा सिंह व उसका साथ देने वाली महिलाएं जान से मारने की धमकियां देते थे। इससे परेशान होकर उसने 26 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार गोरा सिंह व उसका सहयोग करने वाली दो महिलाएं शारदा व वीरपाल कौर को बताया। वह उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर गोरा सिंह के पास ले जाती थी। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।