फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पतनी ने की खुदकुशी

पतनी ने की खुदकुशी

Mon, 21 May 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पतनी ने की खुदकुशी
बरनाला।
विज्ञापन

कस्बा हंडियाया की रहने वाले एक महिला ने अपने पति की मारपीट से तंग आकर खुदकुशी कर ली।
पुुलिस चौकी हंडियाया के प्रभारी गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि मनदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी देहाती कोठे हंडियाया ने सोमवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार मनदीप कौर का पति गुरप्रीत सिंह नशे का आदी था। वह नशा करके हर रोज अपनी पत्नी मनदीप कौर से मारपीट करता रहता था। इस कारण उसकी पत्नी बहुत दुखी थी। उसकी एक चार साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि मनदीप कौर को उसके पति ने रविवार को फिर नशे की हालत में पीटा। पति के घर से जाने के बाद सोमवार को उसने फंदा लगा लिया। चौकी प्रभारी गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि मृतका मनदीप कौर की माता जसविंदर कौर के बयान के आधार पर पति गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed