फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्ज से परेशान होकर एक नौजवान किसान ने की खुदकुशी

कर्ज से परेशान होकर एक नौजवान किसान ने की खुदकुशी

Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान होकर एक नौजवान किसान ने की खुदकुशी
कर्ज से परेशान युवा किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन

मानसा। गेहूं का झाड़ कम निकलने और कर्ज से परेशान होकर गांव मौजिया के एक युवा किसान ने शुक्रवार को घर में ही कोई जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली। वह कर्ज से परेशान था और सोच रहा था कि फसल की अच्छी पैदावार होने पर यह कर्ज कुछ कम कर लेगा, लेकिन फसल का झाड़ उम्मीद से कहीं कम निकला।

किसान बिक्कर सिंह (28) पुत्र लाल सिंह निवासी मौजियां के सर बैंक, प्राइवेट और करीब 9 लाख रुपये का कर्ज था। उसके छोटे भाई हरदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसका भाई बिक्कर सिंह खेत गया। वहां गेहूं का झाड़ कम निकला, जिसको देखकर वह परेशान हो गया। उसने घर आकर कोई जहरीली चीज निगल ली। उसने बताया कि घर का गुजारा चलाने खातिर उसने कुछ दिन पहले खेत में से मिट्टी उठवा कर बेच दी थी, जिस करके खेत नीचा हो गया और उसकी फसल का झाड़ कम निकला। उन्होंने बताया कि उसका बैंक का करीब साढ़े तीन लाख कर्ज था, जो ब्याज आदि लगकर 6 लाख तक पहुंच गया। सीपीआई एम लिबरेशन के प्रदेश नेता राजविंदर सिंह राणा और पंजाब किसान यूनियन के बलकरन सिंह बल्ली ने कहा कि सरकार द्वारा खुदकुशी करने वाले किसानों को जो मुआवजा राशि रखी गई है। उन्होंने उक्त किसान का कर्ज माफ करने और उसके परिवार के लिए मुआवजा देने की मांग की है। मृतक किसान बिक्कर सिंह अभी कुंवारा था और उसका अंतिम संस्कार शनिवार को उसके गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed