{"_id":"5ad8caad4f1c1b350a8b569a","slug":"15241571031840-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली फर्जी कंपनी बनाकर 40 लाख रूपए की ठगी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली फर्जी कंपनी बनाकर 40 लाख रूपए की ठगी की
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिटफंड कंपनी के नाम पर 40 लाख ठगे, तीन पर केस
बरनाला। पुलिस ने एक जाली फर्जी चिटफंड कंपनी के नाम पर 40 लाख की ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर बरनाला के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी हंडियाया ने जिला पुुलिस मुखी को शिकायत दर्ज की थी कि उससे और उसके साथी जगमेल सिंह से जसवीर सिंह, निर्भय सिंह और कुलदीप सिंह ने जाली फर्जी चिटफंड कंपनी के नाम पर 40 लाख की ठगी की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने बलविंदर सिंह और जगमेल सिंह को झांसा दिया कि उनकी चिटफंड कंपनी में रुपये लगा दें, वे कुछ दिनों में ही दोगुने हो जाएंगे। ऐसा लालच देकर आरोपियों ने बलविंदर सिंह से 15 लाख और जगमेल सिंह से 25 लाख बटोर लिए और गारंटी के तौर पर एक स्टांप पेपर, जमीन के नंबर एवं पांच चैक दे दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर उनके रुपये दोगुने न हुए तो वह जमीन उनको बेच देंगे। वहीं आरोपियों ने न तो उनके रुपये वापस किए और न ही जमीन की रजिस्ट्री करवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद जसवीर सिंह बोहा, निर्भय सिंह वासरी पक्खोकलां एवं कुलदीप सिंह माहमदपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।