{"_id":"5ad0dee54f1c1b9b098b45c3","slug":"152363799212-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किसान परिवार से लाखों रुपये ठग्गी मार गया तांत्रिक बाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किसान परिवार से लाखों रुपये ठग्गी मार गया तांत्रिक बाबा
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में दबे हुए बर्तन में सोना होने का झांसा देकर ठग्गी
किसान परिवार से लाखों रुपये ठगकर तांत्रिक बाबा फरार
दो वर्ष बाद तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
गांव बीरेवाला जट्टा में एक तांत्रिक ने किसान परिवार को घर क्विंटल सोना दबे होने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। घटना करीब दो साल पहले की है। तांत्रिक उनके घर आकर दबी हुई किसी चीज की बात कहता है, लेकिन उसमें से कुछ नहीं निकला और न ही तांत्रिक वापस आया तो पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस के पास इसकी शिकायत की जिसकी जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
जानकारी अनुसार गांव जोइयां में कुलवीर सिंह खुद को बाबा बताकर हर वीरवार गांव में चौकी लगाता था, जहां लोगों का आना जाना था। इस दौरान गुरविंदर सिंह बीरेवाला भी वहां आ गया तो आरोपी ने उसको गांव बीरेवाला जट्टा आने के लिए कहा। एक दिन तांत्रिक कुलवीर सिंह गुरविंदर सिंह के गांव आया तो उसने कहा कि उसका कोई भी कारोबार नहीं चल रहा। तांत्रिक उसके घर चला गया उसने कहा कि चिंता की जरूरत नहीं। उनके घर एक क्विंटल सोना दबा है, लेकिन इसकी प्राप्ति के लिए उनको तांत्रिक विद्या का उपाय कराना पड़ेगा। परिवार तो तांत्रिक के झांसे में आ गया। उन्होंने दो बार किश्तों में उक्त तांत्रिक को मांगे पैसे के मुताबिक 11 लाख 50 हजार रुपये दिए। पैसे लेने के बाद तांत्रिक कुलवीर सिंह ने एक बर्तन उनके घर में दबा दिया और कहा कि कुछ समय पर बाहर निकालेंगे तो यह सोने से भरा मिलेगा। शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह ने बताया कि तांत्रिक उनके घर आकर वापस फिर से तांत्रिक विद्या पढ़ने की बात कहता रहा, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद नहीं आया न ही पैसे लौटाए। उन्होंने बताया कि तांत्रिक उनके साथ लाखों रुपये की ठगी मार गया। थाना जोड़किया के सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि ठगी मारने के आरोप में तांत्रिक कुलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।