फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस नेता पर सरकारी अमले सामने गुरसिख प्रॉपर्टी डीलर की मारपीट पगड़ी की बेअदबी का आरोप

कांग्रेस नेता पर सरकारी अमले सामने गुरसिख प्रॉपर्टी डीलर की मारपीट पगड़ी की बेअदबी का आरोप

Fri, 13 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पर सरकारी अमले सामने गुरसिख प्रॉपर्टी डीलर की मारपीट पगड़ी की बेअदबी का आरोप
तहसील में कांग्रेस नेता पर गुरसिख प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने कांग्रेस नेता पर पगड़ी उतारकर बेअदबी का भी आरोप लगाया
दविंदर पाल सिंह
मोगा।
जिला सचिवालय में तहसीलदार कार्यालय में शुक्रवार सुबह सरकारी अमले और लोगों के सामने कांग्रेस नेता ने गुर सिख प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट की। इस मौके सरकारी अमला मूक दर्शक बना रहा। इस मौके मौजूद बड़ी संख्या में लोग राजसी ताकत की हुल्लड़बाजी देखते रहे। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने कांग्रेस नेता पर पगड़ी उतार कर बेअदबी करने का भी आरोप लगाया है।
डीएसपी सिटी केसर सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। वह जांच बाद ही कुछ कह सकते हैं। तहसीलदार लखविंदर सिंह गिल ने कहा कि यह झगड़ा दफ्तर से बाहर हुआ है। वैसे उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जगदीप सिंह राय ने गलत ढंग से बेची जा रही जगह बारे उनको लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने इस शिकायत की पड़ताल के मद्देनजर 12 अप्रैल को रजिस्टरी नहीं की।
विज्ञापन

इस मौके पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर मनजीत सिंह ने बताया कि उसने स्थानीय जवाहर नगर में 10 मरले जगह का सौदा कराया था। उन्होंने बताया कि जगह के मालिक दिनेश सूद और अतुल सूद ने रजिस्टरी के लिए 12 अप्रैल का ऑनलाइन समय लिया हुआ था। वह जब रजिस्टरी करवाने के लिए तहसीलदार आगे पेश हुए तो उन्होंने कथित राजसी दबाव में रजिस्टरी नहीं की और शुक्रवार 13 अप्रैल को सुबह आने के लिए कहा। वह जब शुक्रवार सुबह रजिस्टरी लेकर तहसील दफ्तर में पहुंचे तो वहां कांग्रेस नेता जगदीप सिंह राय उर्फ सीरा लंढेके ने सरकारी अमले व अन्य लोगों के सामने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसकी पगड़ी उतार दी। पीड़ित मुताबिक कांग्रेस नेता इस जगह पर राजसी ताकत कारण कब्जा करना चाहता है। इस मौके दिनेश सूद और अतुल सूद ने कहा कि वह माल रिकार्ड के मुताबिक इस जगह के मालिक हैं। जानकारी के मुताबिक सूद परिवार के पुरखों की कुएं की साझे खाते की मालकी वाली जगह में जवाहर नगर -आबाद हो चुका है। इस जमीन पर सभी लोग कई दशकों से काबिज हैं और यह जगह की कम कीमत का लालच देकर माल रिकॉर्ड में कायम मालिकों के पास से रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। दूसरी तरफ भू-माफिया भी यह जगह हड़पने के लिए हर हथकंडे का इस्तेमाल कर रहा है। डेढ़ दशक पहले थाना सिटी पुलिस ने काबजदार को गलत ढंग से जगह बेचने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की थी। इस बारे कांग्रेस नेता जगदीप सिंह राय का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया गया, लेकिन फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन - जिला सचिवालय में तहसीलदार लखविंदर सिंह गिल को घटना की जानकारी देते पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर मनजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed