फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हथियारबंद भू-माफिया की ओर से बुजुर्ग एनआरआई महिला के प्लाट पर जबरन कब्जा

हथियारबंद भू-माफिया की ओर से बुजुर्ग एनआरआई महिला के प्लाट पर जबरन कब्जा

Sun, 08 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
हथियारबंद भू-माफिया की ओर से बुजुर्ग एनआरआई महिला के प्लाट पर जबरन कब्जा
एनआरआई महिला के प्लाट पर कब्जा
विज्ञापन

देखभाल करने वाले समेत 7 नामजद, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
सूबे में प्रवासियों की जमीनों पर कब्जे का सिलसिला नहीं थम रहा है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने हथियारबंद भूमाफिया की ओर से बुजुर्ग एनआरआई महिला के प्लाट पर जबरन कब्जा करने के आरोप में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
केस की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रेम नगर की रहने वाली एवं कनाडा रहती बुजुर्ग हरदर्शन कौर (78) के पति पाल सिंह की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग महिला का बहोना चौक में 20 मरले का प्लाट है। इस प्लाट में तीन दुकानों के अलावा बुजुर्ग महिला ने रहने के लिए अपने कमरे बनाए हैं। इस प्लाट की देखभाल गमदूर सिंह निवासी सूरज नगर मोगा कर रहा था। महिला विदेश से तकरीबन 2 माह पहले आई तो उसके पता लगा कि जिस गमदूर सिंह को प्लाट की देखभाल का जिमेदारी दी गई थी, उसकी मिलीभगत से उसका प्लाट हड़पने की साजिश घड़ी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बीते 7 अप्रैल को हथियारबंद आरोपी सुखमंदर सिंह विर्क, शिंदर सिंह दोनों गांव सिंघावाला,गोपी, गमदूर सिंह निवासी सूरज नगर मोगा, लक्ष्मण सिंह और उसका बेटा सनमप्रीत सिंह दोनों निवासी बोहना रोड मोगा और जय कृष्ण दास निवासी बोहना चौक मोगा ने पिस्तौल के बल पर उसके प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से कमरों के ताले तोड़ दिए और समान उठा ले गए। पीड़ित महिला के मुताबिक उसको आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिटी साउथ पुलिस ने सभी आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी लछमण सिंह और उसके बेटे सनमप्रीत सिंह के अलावा जय कृष्ण दास निवासी बोहना चौक मोगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस केस में नामजद आरोपियों खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। भूमाफिया गिरोह विदेश में रहते एनआरआई के प्लाटों आदि का पता लगाने बाद उस पर कब्जा करके हड़पने की योजना बनाता है। इस से भूमाफिया की ओर से प्रवासी पंजाबियों की जमीनें कब्जाने के अनेकों मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed