फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एनआरआई पत्नी की शिकायत पर ससुर परिवार खिलाफ 90 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज

एनआरआई पत्नी की शिकायत पर ससुर परिवार खिलाफ 90 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज

Thu, 05 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई  पत्नी की शिकायत पर ससुर परिवार खिलाफ 90 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज
एनआरआई महिला ने दर्ज कराया 90 लाख की ठगी का केस
विज्ञापन

बोली- विदेश से हर माह भेजती थी 50 से 60 हजार रुपये
पति को साथ न ले जाने की बात कहकर कर रहे थे प्रताड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना अजीतवाल पुलिस ने एनआरआई पत्नी की शिकायत पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ 90 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है।
केस की जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि परमजीत कौर निवासी झंडेआना शर्की की शिकायत पर उसके पति अमृतपाल सिंह, जेठ परमजीत सिंह, जेठानी मनदीप कौर व ससुर जगरूप सिंह सभी के खिलाफ गांव जंगियाना जिला बरनाला पर धारा 406, 420, 354(ए), 506, 120 (बी) तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में पीड़ित का विवाह 16 मार्च 2004 को आरोपी अमृतपाल सिंह से हुआ था। पीड़ित के मायके परिवार ने अपनी हैसियत मुताबिक खर्च किया और दान दहेज दिया था। विवाह के करीब दो माह बाद पीड़ित न्यूजीलैंड चली गई और अपने पति को न्यूजीलैंड बुलाने के लिए फाइल लगाई, जो किसी कारण खारिज हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह 2007 में वापस भारत आई और कुछ दिन ससुराल रही जहां आरोपी उसे परेशान करने लगे कि वह जानबूझकर अपने पति अमृतपाल सिंह को न्यूजीलैंड नहीं लेकर गई। पीड़ित के मुताबिक वह हर माह आरोपियों को विदेश से 50 से 60 हजार रुपये भेजती रहती थी। आरोपियों के दबाव डालने पर 27 जनवरी को वापस अपने मायके गांव झंडेआना शर्की आई थी। वहां ससुराल परिवार के लोग कहीं गए हुए थे। जेठ परमजीत सिंह ही वहां था, घर में अकेली देखकर गलत हरकतें कीं। पीड़ित ने अपने भाई को बताया तो आरोपियों ने गाली गलौज की और उसके भाई से पीड़ित को मायके गांव झंडेआना शर्की भेज दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने साब्जबाग दिखाकर उससे 90 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस मुताबिक प्राथमिक पड़ताल बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed