{"_id":"5abd194d4f1c1bbc618b45b9","slug":"1522342484121-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला पुलिस छापेमारी कर 1 युवक को अपने साथ ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबाला पुलिस छापेमारी कर 1 युवक को अपने साथ ले गई
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के लिए
अंबाला पुलिस नशा तस्कर को ले गई साथ
होशियारपुर। शहर के मुहल्ला कमालपुर में हरियाणा के अंबाला पुलिस की टीम ने छापेमारी कर एक कथित नशा तस्कर युवक को काबू कर अपने साथ ले गई। बार बार पूछने पर अंबाला पुलिस यही बताती रही कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर होशियारपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार करने आई है।
सूत्रों के मुताबिक मामला सोने की चोरी से जुड़ा है। आरोपी की निशानदेही पर किसी सिलेंडरनुमा चीज से भारी मात्रा में सोना बरामद भी हुआ है। हालांकि पुलिस किसी तरह की किसी भी बात से इंकार करती रही। सीआईए स्टाफ होशियारपुर के इंचार्ज सुखविंद्र सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने हमें अभी तक आरोपी के बारे में जानकारी नहीं दी है।
शहर के मुहल्ला कमालपुर के वार्ड नंबर 43 की पार्षद मनिंद्र कौर ने बताया कि मोहल्ले के गली नंबर 14 में 24 मार्च को 1 महिला और 3 युवक ने एक मकान किराए पर लिया था। वीरवार को सुबह हमने पुलिस से पूछा कि ये लोग कौन है तो पुलिस ने हमें कुछ नहीं बताया। किराए पर रहने वाले लोगों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने हमें इतना जरूर बताया कि हरियाणा से संबंधित आरोपी यहां आकर नशीले पदार्थ की तस्करी करता है। गुप्त सूचना के आधार पर रैकी करने के बाद सीआईए स्टाफ होशियारपुर की पुलिस के साथ अंबाला पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने आई है।