फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को हेरोईन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को हेरोईन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Wed, 14 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को हेरोईन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
विद्यार्थियों को हेरोइन बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

चंडीगढ़ से पकड़ा गया, 340 ग्राम हेरोईन व एक पाक सिम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 15 से एक कुख्यात हेराइन तस्कर संदीप उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। उसके पास 340 ग्राम हेरोइन और एक पाक सिम बरामद हुआ है। आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को सप्लाई देता था। करीब तीन माह पूर्व पाक सीमा पर लगी कंटीली तार के पार से गाजरों की ट्राली में छुपाकर लाई जा रही 3 किलो हेरोइन के मामले में आरोपी बीएसएफ के जवानों को चकमा देकर फरार हो गया था।
एआईजी नरेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को फिरोजपुर में पत्रकार वार्ता में बताया कि करीब 3 माह पूर्व बीएसएफ ने गाजरों से भरी ट्राली में छुपाकर लाई जा रही 3 किलो हेराइन व 250 ग्राम अफीम सहित एक किसान को काबू किया था। गांव निहाला किलचा निवासी संदीप उर्फ बंटी भी उस मामले में शामिल था। वह बीएसएफ को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए उसके साथी से पूछताछ में सुराग लगाया कि वर्तमान में संदीप उर्फ बंटी चंडीगढ़ सेक्टर 21 के एक पीजी में रहता है और यूनिवर्सिटी के लॉ विद्यार्थियों को हेरोईन सप्लाई करता है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने छापामारी कर संदीप को सेक्टर 15 से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 340 ग्राम हेरोइन और पाकिस्तानी सिम बरामद हुआ। प्राथमिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह फिरोजपुर से हेरोइन ले जाकर पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को सप्लाई करता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि संदीप का पाकिस्तान के बड़े तस्करों के अच्छे संबंध हैं और वह उनसे संपर्क करके हेरोइन की खेप फिरोजपुर मंगवा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed