फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कबूतरबाजी में 95 लाख की ठगी मारकर ट्रैवल एजेंट ने मारी विदेश उडारी

कबूतरबाजी में 95 लाख की ठगी मारकर ट्रैवल एजेंट ने मारी विदेश उडारी

Fri, 09 Feb 2018 10:18 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
कबूतरबाजी में 95 लाख की ठगी मारकर ट्रैवल एजेंट ने मारी विदेश उडारी
विदेश भेजने के नाम पर 95 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन

आरोपी एजेंट, पत्नी और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर 95 लाख की ठगी के आरोपी में ट्रेवल एजेंट, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उक्त एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में यह चौथा मामला दर्ज हुआ है।
थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां ने बताया कि तेजिंदर सिंह वासी गांव पंडोरी जट्टा (फिरोजपुर) ने जिला पुलिस प्र्रमुख को ट्रेवल एजेंट रूपिंदर सिंह उर्फ रिंकू धुन्ना, उसकी पत्नी दविंदर धुन्ना और पिता गुरचरन सिंह धुन्ना के खिलाफ शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया कि उसके अलावा आरोपियों ने परवीन कुमार निवासी डुगरी (लुधियाना), चमकौर सिंह निवासी अजीतवाल, गुरचरन सिंह और कुलविंदर सिंह निवासी मुक्तसर, जगतार सिंह, दरबारा सिंह निवासी ततारीए वाला, अमनप्रीत सिंह वासी गांव थंमण वाला और सिंगारा सिंह वासी गांव सिंघावाला को विदेश भेजने का झांसा देकर 95 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की।
विज्ञापन

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपी एजेंटों ने उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज ले लिए। उनको न तो विदेश भेजा ओर न ही उनकी रकम वापस की। जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की प्राथमिक जांच एंटी मानवीय तस्करी विंग को सौंपी थी। इसमें आरोप साबित हो जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई थी। आरोपी एजेंट रूपिंदर सिंह उर्फ रिंकू का ट्रेवल एजेंट दफ्तर बंद है। उसके पिता गुरचरन सिंह की सराफा बाजार में दुकान भी बंद है और घर में भी ताला लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपी यह ठगी करने के बाद कार्रवाई के डर से विदेश भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed