{"_id":"5a773d194f1c1bd34b8b6c8b","slug":"151776407410-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला की ओर से डीईओ एवं पत्नी खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई महिला की ओर से डीईओ एवं पत्नी खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीईओ और पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप
एनआरआई महिला की शिकायत पर आईजी एनआरआई ने दिया जांच का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
एनआरआई महिला ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी) व उसकी पत्नी के खिलाफ जमीन की खरीद में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पर आईजी एनआरआई ने स्थानीय एनआरआई पुलिस को जांच का आदेश दिया है।
मूल रूप से पुराना मोगा वासी इंग्लैंड में रहती जसविंदर कौर ने आईजी को दी शिकायत में बताया कि जिला शिक्षा अफसर (प्राइमरी) जसपाल सिंह औलख और उसकी पत्नी मालविंदर कौर ने उससे करीब 25 मरले जगह (645 गज) को 42 लाख में खरीदने का 11 नवंबर 2013 को सौदा किया था। उसके मुताबिक 30 नवंबर 2014 को रजिस्टरी करवाई जानी थी। एनआरआई महिला ने बताया कि एग्रीमेंट के मुताबिक उन्होंने रजिस्टरी नहीं करवाई और उसने कानून के मुताबिक 30 नवंबर 2014 को तहसीलदार के पास अपनी हाजिरी लगवा ली। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वह रजिस्टरी करवाने से टाल मटोल कर रहे हैं और उसकी मालकी की जगह पर औलख की पत्नी मालविंदर कौर ‘अपनी नानी हर कौर’ के नाम पर पब्लिक स्कूल चला रही है।
जिला शिक्षा अफसर (प्राइमरी) जसपाल सिंह औलख ने एनआरआई महिला की ओर से लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। उसका कहना है कि उसके पास से एग्रीमेंट पर धोखे से साइन करवाए गए हैं। उसकी पत्नी मालविंदर कौर ने कहा कि शिकायतकर्ता उसकी मामी है। उन्होंने बताया कि वह साल 1985 से स्कूल चला रहे हैं और उनकी मां जगदीश कौर के साथ उसकी मामी जसविंदर कौर ने साल 2002 में 9 लाख रुपये का सौदा किया था और 6 लाख रुपये एडवांस अदायगी भी की गई थी। उन्होंने दावा किया है कि जो 42 लाख रुपये का एग्रीमेंट है, उस पर धक्के एवं धोखे से साइन करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह एनआरआई पुलिस के पास अपना पक्ष रख चुके हैं। स्थानीय एनआरआई थाना प्रमुख से संपर्क नहीं हो सका।