{"_id":"5a773d014f1c1bff388b65af","slug":"15177640519-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार की हत्या कर आभूषण लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्णकार की हत्या कर आभूषण लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्णकार की हत्या कर जेवर लूटने वाले दो गिरफ्तार
तीसरे की तलाश जारी, दो माह पहले दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
गांव बुधरांवाली के पास दो माह पहले श्रीगंगानगर के एक स्वर्णकार की हत्या कर जेवर लूटने के आरोप में राजस्थान पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ शंटी बिश्नोई निवासी खैरपुर और बलकरण सिंह निवासी जंडवाला खरता थाना सदर फाजिल्का के तौर पर हुई है। वहीं तीसरे अंकित भादू निवासी गांव शेरेवाला की तलाश जारी है।
श्रीगंगानगर के एएसपी सुरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बीते साल 6 दिसंबर को स्वर्णकार पंकज सोनी लाखों के आभूषण लेकर सादुलशहर से श्रीगंगानगर लौट रहे थे। इस दौरान गांव बुधरावांली के पास तीनों आरोपियों ने पंकज सोनी को रास्ते में घेर लिया। उन पर करीब 7 गोलियां दाग दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी आभूषणों से भरे बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद थाना लालगढ़ जाटान पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
राठौर ने बताया कि लुटेरों को काबू करने के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया। उन्होंने गहनता से जांच करते पंजाब पुलिस की मदद से साहिल बिश्नोई और बलकरण सिंह को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में तीसरे युवक अंकित भादू के शामिल होने का खुलासा हुआ। राठौड़ ने बताया कि अंकित भादू लूट, हत्या डकैती आदि जैसे 12 से अधिक मामलों और बलकरण मारपीट व एनडीपीएस केे 6 मामलों में शामिल है। उनसे पूछताछ कर अंकित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।