{"_id":"5a7342a34f1c1b8d268b7b7c","slug":"151750334642-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के सहकारी घोटाले के 2 आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों के सहकारी घोटाले के 2 आरोपियों को जेल भेजा
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के सहकारी घोटाले के 2 आरोपियों को जेल भेजा
होशियारपुर। पंजाब एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक में हुए बहुचर्चित करोड़ों रुपए के घपले के आरोप में नामजद पंजाब एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक होशियारपुर के पूर्व मैनेजर बलवीर सिंह सांधरा और पूर्व फील्ड अफसर संदीप सिंह सोढी को सिटी पुलिस ने गिर तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। लोन लेने में बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने के आरोप में बैंक ने 24 दिसंबर 2012 को थाना सिटी में पूर्व मैनेजर बलवीर सिंह सांधरा और पूर्व फील्ड अफसर संदीप सिंह सोढी के खिलाफ घपले का मामला दर्ज किया गया था। बैंक के मुताबिक उक्त अधिकारियों ने अपने पदों का कथित दुरुपयोग करते हुए बैंक को करोड़ों रुपये की चपत लगाई थी। बलवीर सांधरा पर आरोप था कि उन्होंने गलत तरीके से 3 करोड़, 97 लाख 26 हजार, संदीप सिंह सोढी ने 3 करोड़, 18 लाख, 47 हजार और गुरमेल सिंह ने 2 करोड़, 61 लाख 2 हजार रुपए का लोन लिया था। जिला मैनेजर रविंदर पठानिया ने बताया की कि पुलिस की मदद से उन्होंने न्यू टैगोर नगर से संदीप सोढी और सांधरा से बलवीर सिंह सांधरा को गिर तार किया। गुरमेल सिंह नूरतलाई को भी गिरफतार करने के लिए टीम गई थी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मैनेजर ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिर तार किया जाएगा। जिला बैंक मैनेजर आरएस पठानिया ने बताया की कि यह गिर तार किए गए कर्जदार बैंक के पूर्व अधिकारी रहे हैं। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए और बैंक की कर्ज वितरित करने के कानून की अनदेखी करते हुएं खुद और अपने परिजनों के नाम पर कर्जे लेकर बैंक के साथ घपला किया।