{"_id":"5a5797e24f1c1b35198b46a3","slug":"151569013411-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपराधी काबू
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राज्यीय अपराधी पिस्तौल समेत काबू
चोरी की स्कार्पियो पर घूमते समय पुलिस ने दबोचा
सूबे के अलावा राजस्थान और यूपी में दर्ज हैं केस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
थाना सिटी पुलिस ने चोरी की स्कार्पियो समेत अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद किया है। उसके खिलाफ सूबे के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में केस दर्ज हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बडिंग ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस ने वाल्मीकि चौक के नजदीक तीन नंबर ट्यूबवेल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक नई स्कार्पियो गाड़ी को संदेह के आधार पर रोका गया। गाड़ी चला रहे राजविंदर सिंह निवासी ठुल्लेवाल से कागजात मांगे गए। इस पर वह कागजात नहीं दिखा सका। जांच में में पता चला कि उसने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। उससे 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ।
छानबीन में पता चला कि राजविंदर सिंह के खिलाफ थाना सदर में दो वर्ष पहले इनोवा, वर्ना गाड़ी सहित 10 टायरा टिप्पर छीनने का केस दर्ज है। दस टायरा ट्राला राजस्थान के सूरतगढ़ थाने अधीन पड़ते क्षेत्र में से चोरी किया था। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र से इनोवा गाड़ी चोरी करने का भी केस दर्ज है। इस तरह उसके खिलाफ सूबे में तीन राजस्थान में एक और उत्तर प्रदेश में एक मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पांचवां केस थाना सिटी में दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव पाल सिंह चीमा की अदालत में पेश किया। पुलिस की दलील पर अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।