फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरनाला 3

बरनाला 3

Fri, 15 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बरनाला 3
अकाली नेत्री की मारपीट के मुख्य आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
बरनाला।
अकाली नेत्री से मारपीट करने वाले घटना के मुख्य आरोपी मां-बेटे द्वारा ली गई अग्रिम जमानत जिला अदालत ने खारिज कर दी। जिसके फौरन बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और तफ्तीश के लिए पुलिस ने अदालत से एक दिन का रिमांड ले लिया है। 30 नवंबर को बरनाला के पास पड़ते सोलां वाला मठ मंदिर में एक डेरा मुखी हुकम दास उर्फ बबली महंत के परिवार ने अकाली दल के महिला विंग की उपाध्यक्ष से मारपीट कर उसके बाल काटे थे। उसे अर्धनग्न कर घसीटा गया था। घटनाक्रम यहीं शांत नहीं हुआ बाद में हमलावरों में से किसी ने घटनाक्रम की वीडियो भी वायरल कर दी थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चार लोगों को नामजद कर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद घटना के मुख्य आरोपियों डेरा मुखी की पत्नि राजबिंदर कौर व उसके लड़के सोमनाथ ने अदालत की शरण लेकर अग्रिम जमानत करवा ली थी। घटना के दस दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी विजय कुमार बंटी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद दो आरोपियों कमलदीप शर्मा व सुखजिंदर सिंह को गत दिवस हिरासत में लिया था।

मुख्य आरोपियों की जमानत वापस
घटनाक्रम के मुख्य आरोपियों राजबिंदर कौर और उसके लड़के सोमनाथ द्वारा ली गई अग्रिम जमानत की शुक्रवार को पेशी थी। जिन्हें जिला अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत को वापस ले खारिज कर दिया। जिसके
विज्ञापन

बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन का रिमांड ले लिया। इस बात की पुष्टि डीएसपी कुलदीप सिंह विर्क ने की। उन्होंने बताया कि घटना के एक आरोपी विजय कुमार न्यायिक हिरासत में है जबकि एक दिन पहले गिरफ्त में आए कमलदीप व सुखजिंदर से जांच करने के लिए अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया था। अब आज गिरफ्तार किए गए मां-बेटा समेत चारों आरोपियों को शनिवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी अभी फरार
उधर पीड़ित अकाली नेत्री का कहना है कि घटना की वीडीयो वायरल करने वाली चरनजीत कौर पत्नि ज्ञान दास व उसका लड़का गुरप्रीत सिंह गहरी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उसने पुलिस प्रशासन से उन्हें भी गिरफ्त में लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed