फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -खबरों की कटिंग से माफ हो जाती है हेरोइन की अदायगी

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -खबरों की कटिंग से माफ हो जाती है हेरोइन की अदायगी

Fri, 29 Dec 2017 09:29 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -खबरों की कटिंग से माफ हो जाती है हेरोइन की अदायगी
माहिर तस्करों को पाक से पिस्तौल, अफीम का गिफ्ट
विज्ञापन

हेरोइन पकड़े जाने खबरों की कटिंग से माफ हो जाती है अदायगी
अखबारों में छपी खबरों की कटिंग वाट्सएप से भेजी जाती है पाक
अनिल कुमार
फिरोजपुर।
सीमा पार से भारत आने के दौरान सरहद पर पकड़ी जाने वाली हेरोइन, हथियारों की खेप की अखबारों में खबरें छापने पर पाकिस्तानी तस्कर अदायगी माफ कर देते है। इतना ही नहीं तस्करी में माहिर तस्करों को तोहफे के तौर पर पाकिस्तानी तस्करों के आका 9 एमएम की पिस्तौल व अफीम का तोहफा हेरोइन खेप के साथ भेजते हैं। इसका खुलासा इस साल सूबे भर से काउंटर इंटेलिजेंस व एसटीएफ की ओर से पकडे़ गए बडे तस्करों से हुआ है, इसकी पुष्टि काउंटर इंटेेलीजेंस के एआईजी नारिंदरपाल सिंह सिद्धू ने भी की है। अखबारों में छपी खबरों की कटिंग वाट्सएप के जरिये पाक तस्करों को भेजी जाती है।
पकडे़ गए तस्करों के खुलासे के बाद से यह बात साफ हो गगई है कि सरहद पर हेरोइन की खेप के साथ एक पिस्तौल व ढाई सौ ग्राम से आधा किलो तक अफगानिस्तानी अफीम बरामद होती है। सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ा रहस्य होता था कि हेरोइन की बड़ी खेपों के साथ एक ही पिस्तौल व आधा किलो तक अफीम क्यों आती है। पंजाब के सबसे छोटी उम्र के तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ समी उर्फ जीता के पास से इस प्रकार की पिस्तौल बरामद हो चुकी है, इसी पिस्तौल से तरनतारन व पट्टी के बीच एसटीएफ व जोगिंदर के बीच हई मुठभेड़ में तीन पुलिस अधिकारी घायल हुए थे। यहीं नहीं नवंबर में फिरोजपुर बार्डर रेंज के बीओपी सतपाल से पकडी गई 22 किलो हेरोइन की खेप के साथ आधा किलो अफीम, तुर्की निर्मित पिस्तौल व मैगजीन बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन

डीआईजी रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि तोहफे के रूप में जो पिस्तौल मिलती है, उसका प्रयोग तस्कर सुरक्षित तस्करी के लिए करते है, इसी से वह मुठभेड़ के दौरान अक्सर बीएसएफ व पुलिस पर फायरिंग करते है। यहीं नहीं तस्करी से जुडे़ लोग लड़ाई-झगडे़ के दौरान उक्त पिस्तौल का इस्तेमाल करते है। एआईजी सिद्धू ने बताया कि अभी तक जितने भी बडे़ तस्कर पकडे़ गए है, उनसे पूछताछ के दौरान यह बात साफ हुई है कि हेरोइन कि खेफ के साथ जो पिस्तौल व अफीम आती है, वह तस्करों को पाक में बैठे में उनके आकाओं की ओर से तोहफे के तौर पर दी जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी मामलों की जांच की जा रही है, जिसमें हेरोइन की खेप के साथ पिस्तौल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed