फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर करवाया अपने जेठ को गायब

दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर करवाया अपने जेठ को गायब

Thu, 28 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर करवाया अपने जेठ को गायब
दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर जेठ को गायब किया
विज्ञापन

पुलिस ने किया दोनों पर मामला दर्ज, हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
प्रेम संबंधों में रोड़ा बनता देखकर गांव जटाणा कला की दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने जेठ को गायब करवा दिया। सरदूलगढ़ पुलिस को शक है कि लापता व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने एक बार विवाहिता महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव बहमन दीवाना में विवाहिता वीरपाल कौर का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह पहले के विवाह से जन्मे दो बच्चे एक लड़का व लड़की को पिछले मायके में छोड़कर सरदूलगढ़ के गांव जटाणा कला के बलवंत सिंह के साथ विवाह कर लिया। उसका बहमन दिवाना में रहते समय पहले ससुर परिवार के रिश्तेदार सुखविंदर सिंह वासी भोखड़ा के साथ प्रेम संबंध चलता आ रहा था, जिस कारण सुखविंदर सिंह व बीरपाल कौर से बच्चों को मिलाने के बहाने जटाणा काला आता-जाता रहता था। यह सिलसिला लगातार तेज होता गया तो वीरपाल कौर के जेठ हरबंस सिंह ने इस पर एतराज जताया और उसने सुखविंदर सिंह का घर आना-जाना ठीक न होने की बात अपने परिवार को बताई। लेकिन वीरपाल कौर व सुखविंदर सिंह को यह बात अच्छी नहीं लगी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सरदूलगढ़ के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि उनको हरबंस सिंह को अपने बीच रोड़ा मानते उसको ठिगाने लगाने की योजना बनाई। 10 दिसंबर को वीरपाल कौर ने हरबंस सिंह को किताबें लेने के बहाने बाहर भेज दिया, जिस के बाद वह लापता हो गया। 13 दिन बाद भी उसका कोई अता पता नहीं लग सका है। पुलिस को शक है कि हरबंस सिंह का योजना के तहत कत्ल कर दिया गया है या फिर उसे नहर में फेंक दिया है। वीरवार को शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीरपाल कौर वासी जटाणा व उसके प्रेमी सुखविंदर सिंह वासी भोखड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed