फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कनाडा के नाम पर 30 लाख की ठगी के शिकार किसान ने की खुदकुशी

कनाडा के नाम पर 30 लाख की ठगी के शिकार किसान ने की खुदकुशी

Wed, 27 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
कनाडा के नाम पर 30 लाख की ठगी के शिकार किसान ने की खुदकुशी
कनाडा भेजने के नाम पर की गई थी 30 लाख की ठगी
विज्ञापन

एनआरआई दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिले के गांव कपूरे में कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी के शिकार किसान ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना मेहना पुलिस ने एनआरआई दंपति समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं समेत केस दर्ज कर जांच श्ुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कुलविंदर कौर (40) पत्नी रणजीत सिंह गांव कपूरे के बयान पर मूल रूप से इसी गांव के एनआरआई इंद्रजीत सिंह, उसकी पत्नी चरनजीत कौर के अलावा हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू, परमजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह गांव कपूरे और बचन सिंह पुत्र चंद सिंह गांव दीदारेवाला के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन एवं खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 4 वर्ष पहले 2013 में उनके पति रणजीत सिंह ने इस ही गांव के एनआरआई इंद्रजीत सिंह और चरनजीत कौर से परिवार समेत कनाडा जाने के लिए 30 लाख रुपये में बातचीत की थी। आरोपी दंपति ने उनको भरोसा दिया था कि उनकी फाइल लगवाकर कनाडा बुला लेंगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उनको कनाडा नहीं लेकर गए। कुछ दिन पहले आरोपी एनआरआई इंद्रजीत सिंह लौटा था तो पीड़िता के पति रणजीत सिंह ने बीती 17 दिसंबर को थाना मेहना पुलिस को 30 लाख की ठगी के आरोप में शिकायत दी थी। इस बारे में 25 दिसंबर को आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू, परमजीत कौर और बचन सिंह ने पीड़ित के पति को घर बुलाकर 2,3 लाख रुपये में राजीनामा करने के लिए दबाव डाला। उन्होंने कहा कि पीड़ित के पास इस ठगी के बारे में कोई सबूत नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति रणजीत सिंह ने सारी रात परेशानी में गुजार दी और सुबह उसने जहर निगल लिया। थाना मेहना पुलिस ने एनआरआई इंद्रजीत सिंह, उसकी पत्नी चरनजीत कौर के अलावा हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू, परमजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह गांव कपूरे और बचन सिंह गांव दीदारेवाला के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed