फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तांत्रिक बाबा पर लगाया जब्री बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

तांत्रिक बाबा पर लगाया जब्री बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 27 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
तांत्रिक बाबा पर लगाया जब्री बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज
महिला ने तांत्रिक पर लगाया रेप का आरोप
विज्ञापन

मकान मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। एक महिला ने तांत्रिक पर उसे बेहोश कर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और उसके मकान मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पहले पति से तलाक को चुका है। चार साल पहले उसने दूसरी शादी की था। पहली शादी से उसकी एक बेटी है जो उसके साथ रहती है। इसके बाद कोई बच्चा नहीं हुए। उसके मकान मालिक मिंटू ने उसे तांत्रिक के बारे में बताया। मिंटू 9 दिसंबर को उसे तांत्रिक के पास ले गया। उसने उसके पति को सामान लेने बाजार भेज दिया। उक्त तांत्रिक बाबा ने रात 11 बजे गांव गिल के पास सेमनाले के पास जाकर उपाय किया। 1 बजे जब वह घर वापस आए तो तांत्रिक ने मंत्र पढ़कर उसे चाय पीने को कहा। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना चड़िक प्रभारी इंस्पेक्टर जसकार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर तांत्रिक मस्त बाबा जीवन और मकान मालिक मिंटू के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की अग्रिम जांच कर रहे सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल मोगा में मेडिकल करवाया गया है। डॉक्टरों ने रिपोर्ट जांच के लिए मेडिकल लैबोरेटरी भेज दी है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को पीड़ित महिला के अदालत में बयान दर्ज करवाए। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed