{"_id":"5a43c9f64f1c1b0b788b532f","slug":"151439221415-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वालों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वालों पर मामला दर्ज
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी के आरोप में दो पर केस दर्ज
अबोहर। गांव दुतारांवाली निवासी एक युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना बहाववाला पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में अरविंद कुमार पुत्र किशोरी लाल ने बताया कि गांव पंजावा माडल निवासी हंसराज व नई दिल्ली निवासी मुकेश कुमार ने उसकी बहन को बीएसएफ में सिपाही की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे करीब 3 लाख रुपये लिए थे। बाद में न तो उसकी बहन को नौकरी लगवाया और न ही रुपये वापस किए। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थाना बहाववाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।