{"_id":"5a3fd4884f1c1b8e698c39aa","slug":"151413277210-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला लुटेरा गिरोह के खुलासे का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला लुटेरा गिरोह के खुलासे का
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों ने पिस्तौल छीनने के लिए किया अकाली नेता पर हमला
लुटेरा गिरोह के पकडे़ जाने से अकाली नेता पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
शनिवार को लुटेरा गिरोह के पकडे़ जाने से अकाली नेता व जिला परिषद मेंबर भगवान सिंह भाना पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझ गई है। जानकारी देते हुए जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह आईपीएस वे बताया कि पकडे़ गए लुटेरा गिरोह के मेंबर हरप्रीत दास, नरेश कुनार व दलजीत सिंह ने माना कि उन्होंने ही गत दिनों जिला परिषद के मेंबर अकाली नेता भगवान सिंह भाना पर उसका असलाह छीनने के लिए जानलेवा हमला किया था। एसएसपी ने बताया कि लुटेरा गिरोह के इन सदस्यों ने माना कि वह अकाली नेता भगवान सिंह भाना की पिस्तौल छीनने की ताक में थे, लेकिन ज्यों ही उन्होंने मिलकर अकाली नेता भगवान सिंह भाना पर हमला किया तो उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर फायरिंग कर दी तो वह फरार हो गए। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस को नहरी विभाग के बेलदार निर्मल सिंह का शव नहर से मिला था तो पुलिस ने खुदकुशी का मामला समझ कर केस बंद कर दिया। लेकिन पूछताछ में सामने आया कि बेलदार निर्मल सिंह लुटेरा गिरोह के सदस्य का हरप्रीत सिंह हैपी का जीजा है, जिसे पता था कि उसके जीजा निर्मल सिंह ने 20 लाख का बीमा कराया है और जीजा निर्मल सिंह की बीमा की राशि हड़पने के लिए हरप्रीत सिंह हैपी ने जीजा निर्मल सिंह को जिंदा ही नहर में फेंककर डबोकर उसका कत्ल कर दिया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान इस गिरोह से और आपराधिक घटनाओं का सुराग मिलने की संभावना है।