फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कलह के चलते महिला घर से लापता, पति के खिलाफ अगवा करवाने का मामला दर्ज

कलह के चलते महिला घर से लापता, पति के खिलाफ अगवा करवाने का मामला दर्ज

Tue, 28 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कलह के चलते महिला घर से लापता, पति के खिलाफ अगवा करवाने का मामला दर्ज
पत्नी हुई लापता, पति पर केस
विज्ञापन

विवाहिता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत
अबोहर।
हलका बल्लूआना के गांव केराखेड़ा में विवाहित एक महिला घरेलू कलह के कारण करीब 10 दिन पहले घर से लापता हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन जब पता नहीं चला तो उन्होंने विवाहिता के पति पर उसे गुम करने या जबरन किसी के हाथों अगवा कराने का मामला दर्ज कराया है। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में बाबा दीप सिंह नगर निवासी विवाहिता के भाई परमिंदर सिंह पुत्र राजिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन शरणप्रीत कौर की शादी करीब 17 वर्ष पहले गांव केराखेड़ा निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद उसने एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। लेकिन शादी के बाद से ही ये लोग किसी न किसी सामान की मांग को लेकर उसे तंग करने लगे। परमिंद्र सिंह ने बताया कि हरजिंद्र उसकी बहन से मारपीट करता, जिस कारण कई बार पंचायत भी हुई। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को हरजिंद्र ने सूचना दी कि उनकी बहन घर से लापता हो गई है। इस बारे में खोजबीन करने पर पता चला कि हरजिंद्र ने लापता होने के दो दिन पहले ही उससे किसी बात को लेकर मारपीट की थी। परमिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हरजिंद्र ने उनकी बहन को या तो कहीं नजरबंद कर रखा है या फिर उसे किसी के हाथों जबरन अगवा करा दिया है। जिस पर पुलिस ने हरजिंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के खिलाफ भादंस की धारा 365 के तहत मुकदमा नं. 105 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि शीघ्र ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed