फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गर्मख्याली हवारा खिलाफ निहाल सिंह वाला अदालत में सुनवाई शुरू

गर्मख्याली हवारा खिलाफ निहाल सिंह वाला अदालत में सुनवाई शुरू

Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गर्मख्याली हवारा खिलाफ निहाल सिंह वाला अदालत में सुनवाई शुरू
सभी केंद्र
विज्ञापन


जगतार हवारा खिलाफ निहाल सिंह वाला अदालत में सुनवाई शुरू
12 वर्ष पहले कांस्टेबल पर जानलेवा केस में था नामजद
पंजाब की जेल में तबदील करने के लिए हवारा की अर्जी बाद पुलिस ने दबी फाइल खोली
दविंदर पाल सिंह
मोगा। सरबत खालसा की ओर से दो वर्ष पहले स्थापित श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार एवं नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कट्टर गर्मख्याली जगतार सिंह हवारा खिलाफ निहाल सिंह वाला अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है।

थाना बधनी कलां अधीन गांव लोपो में 16 फरवरी 2005 को पुलिस चौकी लोपो के मुंशी जसवीर सिंह को उस वक्त गोली मारी गई थी जब पंजाब में अमृतसर से अगवा विद्यार्थी परबीर की खोज के लिए पंजाब में हाई रेड एलर्ट था। पुलिस चौकी लोपो में तैनात कांस्टेबल जसवीर सिंह ने ऑल्टो कार में घूमते शकी व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की तो उस पर गोली चला कर गंभीर घायल कर दिया गया था। इस केस में 19 जनवरी 2010 को स्थानीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज अदालत ने सबूतों के अभाव में हवारा के साथियों को बरी कर दिया है और आरोपी हवारा की इस केस में अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई। जगतार सिंह हवारा की ओर से तेहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में तबदील करने के लिए दायर अर्जी बाद पंजाब पुलिस प्रमुख ने उस खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पड़ताल की हिदायतें दीं तो यह दब्बी पड़ी फाइल खोल दी गई। हाईकोर्ट में हवारा ने वकील जरिये दायर अर्जी में कहा कि तिहाड़ जेल रिकॉर्ड मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा में अलग स्थानों पर उसके खिलाफ 36 आपराधिक केस दर्ज हैं, लेकिन उसे प्रोडक्शन वारंट पर किसी भी अदालत में पेश नहीं किया जाता। अर्जी में यह भी बताया गया है कि वास्तव में उसके खिलाफ तकरीबन 6 केस हैं, लेकिन पंजाब एवं दिल्ली सरकार के कम्युनिकेशन गैप के कारण उसके खिलाफ 36 केस दिखाए जा रहे हैं। इस केस में हवारा के वकील जसपाल सिंह ने बताया कि थाना बधनी कलां पुलिस ने हवारा की जेल में ही गिरफ्तारी दिखा दी थी और अब उस खिलाफ पुलिस की ओर से 17 नवंबर को आरोप पत्र दायर किया जाना है।
विज्ञापन


फाइल फोटो कैप्शन - जगतार सिंह हवारा की फाइल फ़ोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed