{"_id":"5a0c73e44f1c1bd7538bd998","slug":"15107656451810-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट ईसे खां ट्रक यूनियन प्रधान खिलाफ 10 लाख का धान लूटने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोट ईसे खां ट्रक यूनियन प्रधान खिलाफ 10 लाख का धान लूटने का केस दर्ज
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
ट्रक यूनियन प्रधान खिलाफ 10 लाख का धान लूटने का केस
राइस मिल मालिक की शिकायत पर 12 सहित प्रधान का बेटा भी नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना कोट ईसेखां पुलिस ने राइस मिल मालिक की शिकायत पर सत्ताधारी पार्टी के नेता एवं ट्रक यूनियन, कोट ईसेखां प्रधान और उसके बेटे के अलावा 10 से 12 अज्ञात आरोपियों खिलाफ ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली में लोड 10 लाख रुपये का धान लूटने के आरोप में केस दर्ज किया है।
केस की जांच कर रहे एएसआई अवनीत सिंह ने बताया कि प्रमोद गोयल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, एपी फूड्स (चावल मिल) जीरा, रोड, मोगा की शिकायत पर ट्रक यूनियन, कोट ईसेखां प्रधान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा भाऊ और उसके बेटे रिक्की के अलावा 10 से 12 अज्ञात आरोपियों खिलाफ ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में लोड 10 लाख कीमत का धान जबरन छीनकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना कोट ईसेखां में दर्ज एफआईआर के मुताबिक उसकी राइस मिल को पंजाब स्टेट सिविल सप्लाइज निगम (पनसप) एजेंसी की ओर से गांव खंबा स्थित खरीद केंद्र से 400 मीट्रिक टन धान रिलीज किया गया था। इस धान का किराया उन्होंने खुद अदा करना था और उसने अपने खुद के ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से राइस मिल मोगा में लेकर आना था। जब ट्रक ड्राइवर नछत्तर सिंह और ट्रैक्टर ड्राइवर कुलविंदर जीत सिंह यह धान भर कर उसकी चावल मिल में लेकर आ रहे थे तो रास्ते में ट्रक यूनियन, कोट ईसेखां प्रधान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा भाऊ ओर उसके बेटे रिक्की के अलावा 10 /12 अज्ञात आरोपियों ने दोनों ड्राइवरों को डरा धमका कर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में लोड 10 लाख कीमत का धान लूटकर फरार हो गए।
बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने बाद ट्रक यूनियन पर कांग्रेस का झंडां झुला दिया गया था और इसकी बागडोर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा भाऊ के हाथ आ गई थी। जिक्रयोग्य है कि राइस मिल मालिक का पिता चमन लाल गोयल प्रसिद्ध समाज सेवीं है और शहर की गांधी रोड स्थित गौशाला का प्रधान है।