फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धर्मकोट पास प्रेम संबंध कारण नौजवान मजदूर का ईंटों से हत्या

धर्मकोट पास प्रेम संबंध कारण नौजवान मजदूर का ईंटों से हत्या

Thu, 12 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
धर्मकोट पास प्रेम संबंध कारण नौजवान मजदूर का ईंटों से हत्या
मजदूर की ईंटें मारकर हत्या, शव बरामद
विज्ञापन

पत्नी से संबंधों में साथी मजदूर पर वारदात करने का आरोप, केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
धर्मकोट सब डिविजन के तहत के गांव कैला के पास गुजरती नहर से वीरवार को एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। उसकी ईंटें मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान लखवीर सिंह (30) निवासी गांव रामगढ़ के तौर पर हुई है।
थाना धर्मकोट के प्रमुख पलविंदर सिंह ने बताया कि लखवीर के चाचा शमसेर सिंह के बयान पर गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फिरोजवाल बाडा और मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि लखवीर सिंह और आरोपी गुरप्रीत सिंह दोनों मजदूरी करते थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इस दौरान लखवीर सिंह की पत्नी के आरोपी गुरप्रीत सिंह से संबंध बन गए थे। इस बारे में लखवीर को पता लगा तो वह विरोध करने लग गया। गुरप्रीत सिंह और लखबीर सिंह बुधवार को साथ मजदूरी करने गए थे। जब लखबीर देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव वीरवार को गांव कैला के पास गुजरती नहर से बरामद हुआ है। उसकी ईंटों से हत्या की गई है। थाना प्रमुख ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव दौलेवाला से युवक का शव बरामद
नशीली चीज खिलाने और नशे वाला इंजेक्शन लगाने का आरोप
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
जिले के गांव दौलेवाला से एक 25 वर्षीय नौजवान का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी दौलेवाला के इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह जौहल ने बताया कि मृतक प्रगट सिंह (25) गांव चूहड़चक का रहने वाला था। वह मोगा में मसाला फैक्टरी पर काम करता था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। हालांकि अभी हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गांव चूहड़चक वासी लहंबर सिंह के बयान पर बलविंदर कुमार उर्फ मन्नू, बूटा सिंह और कुलवंत सिंह उर्फ सोनी के अलावा गांव दौलेवाला की एक महिला खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके भतीजे प्रकट सिंह को मोटरसाइकिल पर साथ लेकर गए थे। इस दौरान प्रगट सिंह का शव गांव दौलेवाला से बरामद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव दौलेवाला ले जाकर उसको नशीली चीज खिलाई गई या नशे वाला इंजेक्शन लगाया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। इस केस में नामजद महिला पर आरोप है कि वह लालच में अपने घर में नौजवानों को नशा करने या नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए पनाह देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed