फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आर्थिक तंगी एवं कर्ज के बोझ से परेसान किसान ने की खुदकुशी

आर्थिक तंगी एवं कर्ज के बोझ से परेसान किसान ने की खुदकुशी

Wed, 13 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी एवं कर्ज के बोझ से परेसान किसान ने की खुदकुशी
छह लाख के कर्जदार किसान ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई व आर्थिक तंगी से परेशान था किसान पिप्पल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
गांव कोट सदर खां में आर्थिक तंगी और कर्ज से दुखी एक किसान ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पिप्पल सिंह (45) के तौर पर हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि किसान पिप्पल सिंह ने मंगलवार देर शाम को अपने खेत जाकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किसान की पत्नी अमरजीत कौर के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पीड़ित परिवार ने पुुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके पास सिर्फ 2 एकड़ जमीन थी। उन पर बैंक की लिमिट, सहकारी सभा के अलावा आढ़ती समेत करीब 6 लाख से अधिक का कर्ज है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई व अन्य आर्थिक तंगी से किसान पिप्पल सिंह परेशान रहता था। पीड़ित परिवार मुताबिक मृतक के तीन बेटों में से दो जुड़वां हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- मृतक किसान पिप्पल सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed