{"_id":"599b0b6c4f1c1b32528b45df","slug":"150333325011-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में जेब काटती महिला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल अस्पताल में जेब काटती महिला काबू
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में जेब काटते महिला काबू
अबोहर। सिविल अस्पताल में सोमवार की सुबह मरीज की जेब काटने के आरोप में महिला को लोगों ने काबू कर रुपये बरामद किए। दो महिलाएं भागने में कामयाब हो गईं। काबू की गई जेबकतरी महिला को पुलिस के हवाले किया गया। गांव भागसर निवासी भीमसेन पुत्र बीरबल राम सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में लगकर खिड़की से पर्ची ले रहा था। इसी दौरान उसके पीछे लाइन में लगी 3 महिलाओं में से एक ने उसकी जेब से 1500 रुपये निकाल लिए। इसका पता चलने पर भीमसेन के शोर मचाने पर तीनों महिलाएं भागने लगी। इस पर लोगों ने उएक महिला को काबू कर लिया, उससे 1500 रुपये भी बरामद हो गए। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 की दो महिला पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हनुमानगढ़ निवासी अनीता रानी के रूप में हुई है। मौके से भागी महिलाओं के नाम किरण व रेखा बताए जा रहे हैं।