फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरेटा कत्ल कांड के आरोपी कार व हथियारों सहित काबू

बरेटा कत्ल कांड के आरोपी कार व हथियारों सहित काबू

Wed, 05 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बरेटा कत्ल कांड के आरोपी कार व हथियारों सहित काबू
चालक की हत्या कर कार छीनने के आरोप में तीन काबू
विज्ञापन

आरोपियों से छीनी हुई कार और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद
आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेटा (मानसा)।
एक व्यक्ति की गोली मार हत्या करने के बाद कार छीनकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी हुई कार और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है।
स्थानीय पुलिस थाना में प्रेसवार्ता के दौरान उप कप्तान पुलिस मनविंदरवीर सिंह ने बताया कि बीती 16 जून को सतपाल शर्मा बरेटा मंडी में एक स्विफ्ट डिजायर कार पर चालक लगा हुआ था। वह कार पर बरेटा से जाखल रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान उस पर गोलियां मार कत्ल करने दौरान कार छीन ली गई थी। उन्होंने कहा कि नरिंदर पाल सिंह वड़िंग कप्तान पुलिस मानसा की अगुवाई में एसआई जगदीश कुमार इंचार्ज सीआईए स्टाफ मानसा और एसआई जसवीर सिंह प्रमुख थाना बरेटा की विशेष टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने रेड कर कथित आरोपी भगवान सिंह उर्फ गग्गी, अमृतपाल सिंह और बिट्टू सिंह निवासी लदाल को गिरफ्तार किया। उनसे कार और वारदात में इस्तेमाल की पिस्तौल 32 बोर समेत तीन कारतूस, एक मोटरसाइकिल के अलावा 3 मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कत्ल के मास्टर माइंड भगवान सिंह गग्गी के खिलाफ पहले संगीन केस दर्ज हैं। यह वारदात सिर्फ लूटपाट के साथ जुड़ी हुई थी। इस लूटी कार के साथ किसी और बड़ी घटना को अंजाम देना था। इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : 05 एमएनएस 1 जेपीजीे
कैप्शन : बरेटा कत्ल कांड के आरोपी समेत पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed