फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर कौंसिल भदौड़ के उपाध्यक्ष से पकड़ी साढ़े तीन किलो अफीम

नगर कौंसिल भदौड़ के उपाध्यक्ष से पकड़ी साढ़े तीन किलो अफीम

Mon, 03 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर कौंसिल भदौड़ के उपाध्यक्ष से पकड़ी साढ़े तीन किलो अफीम
भदौड़ काउंसिल उपाध्यक्ष से साढ़े तीन किलो अफीम बरामद
विज्ञापन

साथी भी गिरफ्तार, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
सीआईए स्टाफ मानसा की पुलिस ने नगर काउंसिल भदौड़ के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हंसराज सिंह समेत दो लोगों से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस उनका रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।
पार्षद हंसराज सिंह करीब एक हफ्ते पहले ही एक बड़े कांग्रेस नेता के नेतृत्व में अकाली दल को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ था। उसे कांग्रेस ने नगर काउंसिल भदौड़ का उपाध्यक्ष घोषित किया है। वे भदौड़ से बिना मुकाबले के पार्षद चुने गए थे।
विज्ञापन

एसपी जांच नरिंदर पाल सिंह वडि़ंग, डीएसपी गुरशरण सिंह व सीआईए स्टाफ मानसा के इंचार्ज जगदीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव माखा चहला से रविवार शाम को स्विफ्ट डिजायर कार पर जा रहे नगर काउंसिल भदौड़ के उपाध्यक्ष हंस राज सिंह और उसके साथी रणतीज सिंह वासी वार्ड नंबर 5 भदौड़ को साढ़े तीन किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ थाना जोगा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के एक नामी व्यक्ति से अफीम लेकर आए थे। बताया गया कि करीब छह माह पहले भी थाना दयालपुरा में भी हंसराज से आधा किलो अफीम पकड़े जाने के बाद कुछ दिन पहले वह जमानत पर आया था।

फोटो : 03 एमएनएस 1 जेपीजीे
कैप्शन : पकड़े गए आरोपी के साथ सीआईए मानसा पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed