{"_id":"593eb72b1126f47b5a8b45a1","slug":"149728237011-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। काला टिब्बा में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव काला टिब्बा निवासी करीब 40 वर्षीय सतपाल राय के मौसेरे भाई राजिंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 2 बजे सतपाल की बेटी अन्नू ने उन्हें सूचना दी कि उसके पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह मौके पर पहुंचे तो सतपाल का शव जमीन पर पड़ा था। राजिंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब 19 वर्ष पहले सतपाल की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। इस पर सतपाल और पत्नी पिछले 12 वर्षों से अलग रह रही थी। करीब एक सप्ताह पत्नी व बेटी सतपाल के घर आकर उसके साथ रहने ली। पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। एसपी अमरजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही सतपाल की मौत का कारण पता चल सकेगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।