फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4 दिन पहले मिले एटीएम कॉर्ड की पिन पूछकर निगम कर्मचारी से 50 हजार की ठगी

4 दिन पहले मिले एटीएम कॉर्ड की पिन पूछकर निगम कर्मचारी से 50 हजार की ठगी

Sun, 04 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
4 दिन पहले मिले एटीएम कॉर्ड की पिन पूछकर निगम कर्मचारी से 50 हजार की ठगी
एटीएम कार्ड अपग्रेड करने का झांसा दे ठगे 50 हजार
विज्ञापन

-निगम के इंफोर्समेंट विंग में कार्यरत है पीड़ित, चार दिन पहले लिया था कार्ड
-शुक्रवार को आई थी ठग की कॉल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चार दिन पहले मिले एटीएम कार्ड को अपग्रेड करने का झांसा दे पिन पूछकर 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग में कार्यरत है। पीड़ित की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज करके साइबर सेल को भेज दी है।
पीड़ित के रवि ने बताया कि वह नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग में कार्यरत है और अपने परिवार के साथ मलोया में रहते हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले एसबीआई का एटीएम कार्ड उसके घर आया था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि आपका नया एटीएम कार्ड अपग्रेट किया जाना है उसके लिए अपना पिन नंबर बताएं। इसके बाद के रवि ने अपना पिन नंबर कॉलर को बता दिया। इसके बाद कॉलर ने कहा कि 30 मिनट तक मोबाइल फोन बंद कर लीजिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने 30 मिनट बाद मोबाइल ऑन किया तो एसबीआई से संबंधित तीन मैसेज प्राप्त हुए। इसको देखने पर पता चला कि 9999 तीन बार, 19999 रुपये उनके अकाउंट से निकाल लिए गया है। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत संबंधित थाना पुलिस व बैंक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह दूसरे नंबर से आई कॉल
शिकायतकर्ता के रवि ने बताया कि शनिवार सुबह दूसरे नंबर से कॉल आई। उसने बताया कि शुक्रवार को आपका पैसा पूरा ट्रांसफर नहीं हो पाया था तभी आपने पिन नंबर बदलवा दिया। दोबारा नया कोड नंबर बताइए, ताकि आपका पूरा पैसा वापस आपके अकाउंट में भेजा जा सके।


बहन की शादी के लिए जुटाए थे पैसे
पीड़ित ने बताया कि वह मूलरूप से चेन्नई का रहने वाला है। 8 जून को उसकी बहन की शादी है, जिसके लिए उन्होंने पैसे बचाकर रखे थे। उन्होंने बताया कि ठगी के बाद से उनके घर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed