फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सतनाम मेडिकोस का मालिक 6 सौ नशीले सिरप और 4 सौ टेबलेट के साथ गिरफ्तार

सतनाम मेडिकोस का मालिक 6 सौ नशीले सिरप और 4 सौ टेबलेट के साथ गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2019 02:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
सतनाम मेडिकोस का मालिक 6 सौ नशीले सिरप और 4 सौ टेबलेट के साथ गिरफ्तार
कैमिस्ट संचालक गिरफ्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-33 में सतनाम मेडिकोज के मालिक को पुलिस ने प्रतिबंधित 600 बोतल कफ सीरप, 400 पेन किलर टैबलेट और 1 लाख 17 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के पास दवाओं के कागजात नहीं मिले। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केमिस्ट शॉप के मालिक पर मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान सेक्टर-33 निवासी हरजोत सिंह (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है बीते शनिवार सुबह साउथ एएसपी नेहा यादव को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित दवाओं का गोरखधंधा चल रहा है।
विज्ञापन


एएसपी ने सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार और एसआई शरमिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-33डी बूथ नंबर-4 के पास नाकेबंदी कर दी। इस दौरान सतनाम मेडिकोज का मालिक हरजोत सिंह कार पर जा रहा था। तभी पुलिस की टीम ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 1,17,310 रुपये और डिग्गी से प्रतिबंधित 100 एमएल (क्लोरफेनरामाइन मेलिटेसकोडीन) सीरप की 600 बोतलें और (ट्रामाडॉल हाइक्लोराइड) की 400 टैबलेट बरामद हुईं।
विज्ञापन


इतने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं के मिलने पर इसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर सारिका मालिक को दी गई। सूचना पाकर पहुंची टीम ने कागजात मांगे, लेकिन वह इससे संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। नशेड़ी कफ सीरप और पेन किलर टैबलेट को ओवरडोज में लेकर नशा करते हैं। इसके चलते इसकी सेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद इतनी मात्रा में दवाएं बरामद हुई हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस को शक है कि इस गोरखधंधे में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस आरोपी का मोबाइल भी खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed