फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जेल प्रशासन के बैंक खाते से रुपये गबन के मामले में आरोपी गिरफ्तार

जेल प्रशासन के बैंक खाते से रुपये गबन के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Dec 2018 01:27 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
जेल प्रशासन के बैंक खाते से रुपये गबन के मामले में आरोपी गिरफ्तार
बुड़ैल जेल प्रशासन के खाते से
विज्ञापन

रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार

-चेक पर जाली हस्ताक्षर कर निकलवाए 26,97,500 रुपये
- जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर हुआ था केस दर्ज
-आरोपी फतेहगढ़ साहिब निवासी जेल में सजा काट चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-49 पुलिस ने बुड़ैल जेल प्रशासन के चेक पर जाली हस्ताक्षर कर 26,97,500 रुपये गबन करने वाले को मोहाली के मुल्लांपुर के नजदीक से दबोच लिया है। आरोपी अमनदीप उर्फ अमन फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव संघोल का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी अमनदीप ने मान लिया है कि जेल से बैंक चेक उसने ही चोरी किया था। इससे पहले पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया था।
11 दिसंबर को जेल सुपरिंटेंडेंट ने बैंक अकाउंट चेक किया तो पता चला कि 26,97,500 रुपये निकाले जा चुके हैं। इसकी पड़ताल करने पर सामने आया कि चेक पर जाली हस्ताक्षर कर रुपये निकाले हैं। हर ट्रांजेक्शन लगभग 45-45 हजार की थी। यह खेल पिछले एक साल से चल रहा था। इसके बाद जेल प्रशासन ने अमनदीप का सारा ब्योरा निकाला। इसमें सामने आया कि कुछ समय पहले इंडस्ट्रियल थाने के अंतर्गत हत्या के प्रयास में फतेहगढ़ निवासी अमनदीप बुड़ै़ल जेल में सजा काट चुका है। सजा के दौरान वह वहीं पर काम करने लगा था। इस दौरान उसने चेक चोरी कर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल के जाली हस्ताक्षर कर रुपये निकलवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


टीम को मिली सूचना पर दबोचा
जेल प्रशासन के बैंक खाते से रुपये निकलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकते हैं कुछ अहम खुलासे
आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं। आखिरकार आरोपी चेक कैसे चोरी किया। इस मामले में किसी की मदद तो नहीं ली है। पुलिस ने इन सारे पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed