{"_id":"5bf8650fbdec224162108262","slug":"141543005455-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टृयूशन जा रहे युवक से एक्टिवा सवारों ने झपटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टृयूशन जा रहे युवक से एक्टिवा सवारों ने झपटा मोबाइल
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन जा रहे छात्र से एक्टिवा सवार युवकों ने झपटा मोबाइल
सेक्टर-37,41 के लाइट प्वाइंट पर दो युवकों ने अंजाम दी वारदात
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-37, 41 के लाइट प्वाइंट के समीप शुक्रवार दोपहर एक छात्र से एक्टिवा सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। शातिरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब छात्र मोबाइल पर चैटिंग करते हुए ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। मामले की सूचना पाकर सेक्टर-39 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर पुलिस कंट्रोल पर सूचना मिली कि एक छात्र से अज्ञात ने मोबाइल स्नैच कर लिया है। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। सेक्टर-38 निवासी पीड़ित राहुल ने बताया कि वह घर से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। जब वह सेक्टर-37, 41 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो एक्टिवा सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल झपट लिया। आरोपियों ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि पीड़ित कुछ समझ ही नहीं पाया। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं, पुलिस घटनास्थल के आसपास और अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
अब तक पेश आए स्नैचिंग के मामले
चंडीगढ़- 179
पंचकूला- 31
मोहाली- 33
टोटल- 243