{"_id":"5ae0e7494f1c1b330a8b68ce","slug":"141524688713-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ नशीले इंजेक्\nशन ले जाता आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सौ नशीले इंजेक् शन ले जाता आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दो सौ नशीले इंजेक्शन ले जाता आरोपी गिरफ्तार
यूपी के सहारनपुर से लेकर पहुंचा था नशीले इंजेक्शन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड के पीछे दमकल ऑफिस के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को नशीले इंजेक्शन ले जाते काबू किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पुलिस को अलग-अलग ड्रग्स के कुल दो सौ इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ में उसके पास कोई परमिट, लाइसेंस या किसी डॉक्टर का परामर्श कार्ड व बिल नहीं मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला होशियारपुर निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसे बरामद हुए नशीले इंजेक्शन यूपी के जिला सहारनपुर से लाया था। थाना पुलिस आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए अदालत से उसके रिमांड की मांग करेगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।