फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डुप्लेक्स की पार्क में लगी सोलर लाइट बैटरियों हुई चोरी

डुप्लेक्स की पार्क में लगी सोलर लाइट बैटरियों हुई चोरी

Thu, 20 Sep 2018 02:45 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
डुप्लेक्स की पार्क में लगी सोलर लाइट बैटरियों हुई चोरी
डुप्लेक्स पार्क से सोलर प्वाइंट की 7 बैटरियां चोरी
विज्ञापन

मनीमाजरा। माडर्न कांप्लेक्स स्थित डुप्लेक्स पार्क से 10 सोलर लाइट प्वाइंट में से 7 की बैटरियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। विभाग के जेई संजय ठाकुर ने इसकी शिकायत पुलिस मेें दर्ज करवा दी है, जिसके बाद मनीमाजरा पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में जेई ने बताया कि चोरों ने हाउस नंबर 6155, से लेकर 6164 के सामने बनी पार्क में लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी कर ली है। वहीं, माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स डुप्लेक्स रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केएल अग्रवाल ने बताया कि डुप्लेक्स सभी पार्क में लगी 80 प्रतिशत लाइट पिछले काफी समय से खराब होकर बंद पड़ी हैं। अब लाइटों की बैटरी चोरी होने के बाद विभाग इन लाइटों को डंप करके छोड़ देगा। उनका कहना कि विभाग अभी इन लाइटों में नई बैटरी नहीं लगाएगा, जिससे यह पक्के तौर पर बंद रहेंगी, क्योंकि पहले ही डुप्लेक्स में लगी 80 प्रतिशत लाइट बिना रिपेयर के बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed