फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुसाइड किसान

सुसाइड किसान

Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड किसान
सभी केंद्र
विज्ञापन


कर्जदाताओं से तंग सुनार ने निगला जहर, मौत
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सात लोगों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव घुमाण में एक सुनार ने बुधवार की शाम को कर्जदाताओं से तंग आकर कोई जहरीली चीज निगल कर आत्म हत्या कर ली। जहरीली दवा निगलने के बाद हालत खराब होने पर उसे सीएचसी घुमान में ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसे पैसों के लिए तंग करने वाले 7 लोगों के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कर्जदाता अब सुनार को उनके पैसे वापस करने को कहते थे और इन्हीं से तंग सुनार विजय कुमार ने आत्महत्या कर ली। मामले में घुमाण पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी मनीषा निवासी गांव घुमान ने बताया कि उसके पति विजय कुमार ने सतनाम सिंह निवासी वीला बज्जु हाल वासी दूलो नंगल, स्वर्ण सिंह निवासी कोटली, शिंगारा सिंह घुमान, गुरदीप सिंह, अजीत सिंह निवासी वीला बज्जु, ज्योति और मक्खन सिंह निवासी घुमान से ब्याज पर पैसे लिये थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने ब्याज पर ब्याज लगाकर अपनी असल रकम को और ज्यादा कर दिया। जिसके बाद ये लोग उनके घर व दुकान में आकर उन्हें बदनाम करने लगे और पैसे वापस करने के लिए धमकाने लगे। इस कारण विजय कुमार भी दिमागी तौर पर परेशान रहने लगे। मृतक की लड़की नंदनी ने बताया कि उनकी मां मनीषा रिश्तेदारों के यहां गई हुई थीं। बुधवार को उसने अपने पिता विजय कुमार को देखा तो उन्होंने मुंह पर कपड़ा लिया हुआ था और कुछ आवाज आ रही थी। जब उसने अपने पिता के मुंह से कपड़ा उतारा तो देखा कि मुंह से झाग निकल रही थी। घर में कोई न होने के कारण उसने गली में शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सारा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। मोहल्लवासियों के साथ मिलकर उसके पिता को सीएचसी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि मृतक विजय कुमार की पत्नी मनीशा के बयान के आधार पर सभी सात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 306, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जाएंगे। पुलिस ने मामला सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed