फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पर्पल फ्रॉग रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं होने पर दर्जन भर लोगों ने किया पथराव

पर्पल फ्रॉग रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं होने पर दर्जन भर लोगों ने किया पथराव

Thu, 29 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पर्पल फ्रॉग रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं होने पर दर्जन भर लोगों ने किया पथराव
एंट्री से रोकने पर रेस्टोरेंट पर पथराव, तोड़फोड़
विज्ञापन

- नशे में युवकों ने पर्पल फ्रॉग रेस्टोरेंट में मचाया उत्पात, दो बाउंसर को भी लगी चोटें
- भागने के दौरान घायल हुआ एक हमलावर, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-26 के एससीओ नंबर-18 स्थित पर्पल फ्रॉग रेस्टोरेंट में मंगलवार रात करीब 12 से ज्यादा युवकों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। इस बीच पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। वजह महज यह थी कि युवकों को रेस्टोरेंट में एंट्री से रोक दिया गया था। घटना में रेस्टोरेंट के दो बाउंसर को भी चोटें आई हैं। वहीं भागने की कोशिश में उपद्रवियों में शामिल एक युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पथराव में घायल बाउंसर की पहचान मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह और विक्की गंभीर रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने किसी प्रकार खुद को बचाने का प्रयास किया और वारदात की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पीसीआर समेत थाना-26 के एसएचओ, चीता स्कवायड और नाइट चेकिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मिले घायलों को सेक्टर-16 जीएमएसएच पहुंचाया। साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक बलटाना निवासी प्रभात सैणी की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान बापूधाम कॉलोनी निवासी विशाल और उसी के रिश्तेदार बलबीर और अमरनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में तीन अन्य युवकों शैंटी, मनदीप और आरीष को भी नामजद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, यहां से आरोपी विशाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि आरोपी बलबीर और अमरनाथ को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बॉक्स:

पहले पहुंचे पांच युवकों के साथ हुआ था विवाद
पुलिस ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे पांच युवक शराब के नशे में रेस्टोरेंट में दाखिल होने लगे, तो सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें रोक दिया। इस पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोपी उस समय तो वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद करीब वे अपने 12 से ज्यादा साथियों के साथ रेस्टोरेंट जा पहुंचे। उन्होंने अचानक रेस्टोरेंट परपथराव शुरू कर दिया। उनके पक्ष में बापूधाम कॉलोनी और मौलीजागरां कॉलोनी के पचास से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed