{"_id":"5c856efdbdec22142d5e3999","slug":"121552248573-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार महिला से अज्ञात सवार झपट ले गए 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार महिला से अज्ञात सवार झपट ले गए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने महिला से छीने 20 हजार रुपये
सेक्टर-37सी स्थित मंडी में सब्जी खरीदने के बाद कार में बैठ रही थी
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले, नहीं लगा सुराग
अमर उजला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-37सी में बाइक सवारों ने एक महिला से 20 हजार रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब महिला सब्जी मंडी से खरीदारी कर कार में बैठ रही थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वारदात बीते शनिवार रात की है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-37सी में एक महिला का पर्स झपट लिया गया है। सूचना पर पीसीआर और सेक्टर-39 थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को शिकायत में सेक्टर-52 निवासी मीना गुप्ता ने बताया कि वह अपनी कार से सेक्टर-37सी स्थित मंडी में सब्जी खरीदने आई थी। वापस लौटते वक्त जब कार में बैठने लगी तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका पर्स झपट लिया। पीड़िता ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों के पीछे भागी, लेकिन उनका कुछ नहीं पता चल सका। पीड़िता के अनुसार पर्स में 15 से 20 हजार नकदी, चांदी की अंगूठी और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला है।