फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शादी समारोह में दुल्हे के पिता का बैग चोरी

शादी समारोह में दुल्हे के पिता का बैग चोरी

Sun, 09 Dec 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में दुल्हे के पिता का बैग चोरी

विज्ञापन
शादी समारोह से 53 हजार, गहनों से भरा बैग चोरी
सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर में पेश आया मामला, सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शादी समारोह में अज्ञात चोरों ने दूल्हे की मां का 53 हजार रुपये और गहनों से भरा बैग चुरा लिया। घटना सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर की है। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब महिला का पति सुभाष बैग को रखकर किसी दूसरे काम में व्यस्त था। वारदात की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पैसों से भरा बैग चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही पीसीआर और सेक्टर-39 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता सुभाष ने पुलिस को बताया कि वह मोहाली सेक्टर-71 के मकान नंबर-3135 में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को उसके बेटे रिप्पल की शादी की रस्म थी। शादी समारोह का आयोजन सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया जा रहा था। इस दौरान कई रिश्तेदारों समेत अन्य लोग मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का बैग गायब है, जिसमें उन्होंने शगुन के तौर पर मिले गहने और पैसे रखे थे। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग और अन्य रिश्तेदार जमा हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार बैग में करीब 53 हजार की नगदी, मंगलसूत्र, गोल्ड पाजेब, चेन, लोकेट-टॉप्स और अन्य सामान था।

नहीं लगा आरोपियों का कोई सुराग
वारदात के बाद पुलिस ने रिश्तेदाराें और अन्य लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे आरोपी की पहचान हो सके। इसके अलावा पुलिस अब शादी समारोह में हो रही वीडियोग्राफी को भी खंगाल कर आरोपियों को पहचानने की कोशिश कर रही है। साथ ही एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
शादी समारोह में दूल्हे या फिर दुल्हन के परिवारों का बैग चोरी होना कोई पहला केस नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में आरोपियों ने सेक्टर-10 स्थित माउंट व्यू होटल से पैसों से भरा बैग चुराया था। पुलिस छानबीन में आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, लेकिन अभी तक उन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed